Farrukhabad breaking News : कुख्यात अंडरवर्ल्ड सरगना सुभाष ठाकुर मुंबई पुलिस की हिरासत में

Dec 16, 2025 - 20:51
0 31
Farrukhabad breaking News : कुख्यात अंडरवर्ल्ड सरगना सुभाष ठाकुर मुंबई पुलिस की हिरासत में

block-350 block-350

कुख्यात अंडरवर्ल्ड सरगना सुभाष ठाकुर मुंबई पुलिस की हिरासत में

फर्रुखाबाद। कुख्यात अंडरवर्ल्ड सरगना सुभाष ठाकुर को मुंबई पुलिस ने फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से हिरासत में लेकर मुंबई रवाना कर दिया है। सुभाष ठाकुर मुंबई के चर्चित समय चौहान हत्याकांड में आरोपी रहा है, जिसमें पहले ही सभी अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार, सुभाष ठाकुर को पूर्व में बनारस में इलाज के दौरान गिरफ्तार करने में मुंबई पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई थी। इसके बाद वह फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में निरुद्ध था।

 मुंबई पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे सेंट्रल जेल से अपनी कस्टडी में लिया। फतेहगढ़ सेंट्रल जेल अधीक्षक ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि की है कि सुभाष ठाकुर को मुंबई पुलिस अपने साथ मुंबई ले गई है। बताया जा रहा है कि अब मुंबई में उससे समय चौहान हत्याकांड को लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी। यह मामला फतेहगढ़ सेंट्रल जेल से जुड़ा हुआ है और स्थानीय प्रशासन भी पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User