Farrukhabad News : पालिका नें ‘फैम’ व्यापार मंडल कों दिया सप्ताह भर में रेलवे रोड़ निर्माण शुरू करने का आश्वासन

Dec 16, 2025 - 18:10
0 0
Farrukhabad News :  पालिका नें ‘फैम’ व्यापार मंडल कों दिया सप्ताह भर में रेलवे रोड़ निर्माण शुरू करने का आश्वासन

block-350 block-350

पालिका नें ‘फैम’ व्यापार मंडल कों दिया सप्ताह भर में रेलवे रोड़ निर्माण शुरू करने का आश्वासन

फर्रुखाबाद। नगर पालिका परिषद में फैम व्यापार मंडल कों सप्ताह भर में रेलवे रोड़ पर निर्माण कार्य शुरू करने का भरोसा दिया है| निर्माण के प्रथम चरण में सड़क पर पहले पैचिंग की जायेगी| फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष महामंत्री विमलेश मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी ने नगर पालिका फर्रुखाबाद के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सिंह कार्यालय में मुलाकात की और उन्हें सड़क निर्माण को लेकर मांग पत्र सौंपा | जिसमें व्यापार मंडल पदाधिकारी ने कहा कि विगत 26 जुलाई 2025 को व्यापार मंडल के द्वारा चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया था उसे दौरान नगर पालिका ने लिखित रूप में दिया था|

लिखित आश्वासन के बाद भी अभी तक रेलवे रोड का निर्माण अधर में पड़ा है जिससे व्यापार मंडल व व्यापारियों में रोष है लिहाजा लिखित आश्वासन के तहत निर्माण जल्द शुरू किया जाये| नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी विनोद कुमार नें बताया की लगभग सप्ताह भर में कार्य शुरू कराया जायेगा| पहले पैचिंग का कार्य शुरू होगा| मौसम सही होने पर आगे का कार्य शुरू कराया जायेगा| सौरभ मिश्रा, मनोज दीक्षित, संजीब वर्मा, मस्कूर अंसारी,अनूप कुमार आदि रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User