जैथरा पुलिस ने अतिक्रमणकारी को जारी किया नोटिस, दो दिन में हटाएं अतिक्रमण

Dec 02, 2025 - 00:19
0 0
जैथरा पुलिस ने अतिक्रमणकारी को जारी किया नोटिस, दो दिन में हटाएं अतिक्रमण

block-350 block-350

थाना परिसर के निषिद्ध क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण, होगा सौंदर्यीकरण

सुनील कुमार

जैथरा पुलिस ने अतिक्रमणकारी को जारी किया नोटिस, दो दिन में हटाएं अतिक्रमण

एटा: जैथरा थाना परिसर के मुख्य द्वार की चारदीवारी पर किए गए अतिक्रमण पर पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस अतिक्रमणकारी को नोटिस जारी कर दो दिन में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। थाना परिसर के निषिद्ध क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाकर उसका सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। पुलिस के सख्त कदम से अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई है। जैथरा थाना कस्बा के बीचोंबीच एटा-अलीगंज मार्ग पर बना हुआ है। थाने की मुख्य द्वार की चारदीवारी पर स्थानीय लोगों ने अनाधिकृत रूप से अस्थाई कब्जा कर अतिक्रमण कर लिया है। थाने की चारदीवारी पर ही बांस का शेड डालकर गुमठी आदि सामान डालकर व्यवसाय किया जा रहा है।

मुख्य चारदीवारी पर ही अतिक्रमण होने से थाने के बाहर गंदगी बनी रहती है और यह क्षेत्र बदसूरत लगता था। अतिक्रमण की वजह से थाने की बाउंड्रीवाल भी अधूरी पड़ी है। इस अतिक्रमण को लेकर उच्चाधिकारी भी नाराजगी जताते रहे हैं। अब उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थानाप्रभारी रितेश ठाकुर ने थाना की मुख्य चारदीवारी से अतिक्रमण हटवाकर उसका सौंदर्यीकरण कराने के लिए कदम उठाया है। अतिक्रमण हटवाकर अधूरी पड़ी चारदीवारी का निर्माण पूर्ण कराया जाएगा। इसके साथ ही दीवाल पर विभिन्न अपराधों के प्रति आम लोगों की जागरूकता के लिए संदेश लिखे फ्लैश बोर्ड लगवाए जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से पौधारोपण कराया जाएगा।

 उन्होंने अतिक्रमणकारी को नोटिस जारी कर दो दिन के अंदर थाने परिसर के निषिद्ध क्षेत्र से दो दिवस के अंदर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। थानाप्रभारी ने बताया कि निर्धारित समय में अतिक्रमण न हटाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। थाना परिसर के निषिद्ध क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण करने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User