एटा से 50 आपदा मित्र लखनऊ के लिए रवाना 12 दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण में करेंगे प्रतिभाग

Nov 28, 2025 - 21:34
0 0
एटा से 50 आपदा मित्र लखनऊ के लिए रवाना 12 दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण में करेंगे प्रतिभाग

block-350 block-350

एटा से 50 आपदा मित्र लखनऊ के लिए रवाना 12 दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण में करेंगे प्रतिभाग

एटा। जनपद एटा से चयनित 50 से अधिक आपदा मित्रों का दल मंगलवार को लखनऊ में आयोजित 12 दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए रवाना हुआ। कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया और सभी प्रशिक्षुओं का उत्साह बढ़ाया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशिक्षण उपरांत आपदा मित्र जनपद में किसी भी आकस्मिक आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों को और अधिक कुशलता एवं तत्परता से संचालित कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षित आपदा मित्र आग, बाढ़, भूकंप, डूबने की घटनाओं, औद्योगिक व सड़क दुर्घटनाओं सहित विभिन्न आपदाओं के दौरान जागरूकता फैलाने और राहत कार्यों में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) एवं प्रभारी अधिकारी आपदा, रमेश चंद्र मौर्य ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा यूपी राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मानकों के अनुरूप तहसील स्तर एवं विभिन्न स्वैच्छिक संगठनों से आपदा मित्रों का चयन किया गया है। चयनित स्वयंसेवकों में होमगार्ड, पीआरडी, नेहरू युवा केंद्र संगठन, एनसीसी, एनएसएस तथा भारत स्काउट एंड गाइड के सदस्य शामिल हैं। चयनित आपदा मित्रों को राहत आयुक्त कार्यालय, लखनऊ में 12 दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिला प्रशासन ने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षण पूर्ण कर लौटने के बाद ये आपदा मित्र किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी राहत-बचाव कार्यों में अहम भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक रमेश मौर्य, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश, अपर उप जिलाधिकारी राजकुमार मौर्य, श्वेता सिंह, पीयूष रावत, अनवर राशिद फारुकी एवं आपदा विशेषज्ञ राणा प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User