भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ 41वां मासिक सुंदरकांड पाठ

Nov 23, 2025 - 16:08
0 62
भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ 41वां मासिक सुंदरकांड पाठ

block-350 block-350

भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ 41वां मासिक सुंदरकांड पाठ

कायमगंज/फर्रूखाबाद। श्री बालाजी महाराज की कृपा और गुरुदेव महाराज के आशीर्वाद से बालाजी के दीवाने परिवार द्वारा आयोजित 41वां मासिक सुंदरकांड पाठ अत्यंत भक्तिमय एवं संगीतमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री बालाजी महाराज सहित अन्य देवताओं की पूजा-अर्चना के साथ हुआ, जिसके पश्चात सभी भक्तों ने अत्यंत श्रद्धा भाव से सुंदरकांड का श्रवण किया। कार्यक्रम में प्रियंका अग्रवाल ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित भक्तों को भाव-विभोर कर दिया।

वहीं मनोज कौशल द्वारा प्रस्तुत राधे रानी के भजनों ने वातावरण को पूर्णत: भक्ति रस में डुबो दिया। पूरे आयोजन के दौरान सभी भक्त बेहद आनंदित और उत्साहित दिखाई दिए। सुंदरकांड पाठ के उपरांत भक्तों ने संगीतमय ढंग से हनुमान चालीसा का पाठ किया। तत्पश्चात श्री गणेश जी, श्री रामचंद्र भगवान, श्री बालाजी महाराज, श्री प्रेतराज सरकार तथा श्री खाटू श्याम बाबा की आरती की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण और जलपान के साथ आयोजन का समापन हुआ। श्री बालाजी महाराज के भक्त पियूष अग्रवाल ने बताया कि जो भक्त श्री बालाजी महाराज के समक्ष अपनी अर्जी लगाता है, उसकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं।

इस भक्तिमय आयोजन में मुख्य रूप से— पियूष अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, शुभी गोयल, प्रिया अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, ऊषा अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, बिंदु अग्रवाल, सीमा गुप्ता, मानवी गुप्ता, अमित अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, मुक्ता अग्रवाल, रोली गुप्ता, नेहा अग्रवाल, क्षमा अग्रवाल, भावना अग्रवाल, पलक अग्रवाल, नीति मित्तल, हेमा अग्रवाल, रिचा अग्रवाल, राजीव गुप्ता, पूनम गुप्ता, रितु गुप्ता, नेहा रस्तोगी, सीता शर्मा, रश्मि कौशल, शंभू शरण अग्रवाल, कामिनी अग्रवाल, अनार सिंह, ऋषभ शाक्य, मंगलम शुक्ला, मनोज कौशल, अमित द्विवेदी, मृदुल अग्रवाल, हुकुमचंद वर्मा, बीना वर्मा, अभिजीत वर्मा, राहुल अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, रोहित मित्तल, अमित अग्रवाल, अनु अग्रवाल, जसविंदर गंगवार, विमल कुमार सहित अन्य भक्त उपस्थित रहे। — रिपोर्ट मनोज जौहरी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User