Famous Actor Passed Away: बॉलीवुड में शोक की लहर, इस फेमस एक्टर का हुआ निधन

Sep 22, 2023 - 08:39
Updated: 3 years ago
0 21
Famous Actor Passed Away: बॉलीवुड में शोक की लहर, इस फेमस एक्टर का हुआ निधन

block-350 block-350

Famous Actor Akhil Mishra Passed Away: बॉलीवुड जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। फिल्म थ्री इडियट्स में लाइब्रेरियन की यादगार भूमिका निभाने वाले फेमस बॉलीवुड एक्टर अखिल मिश्रा (Famous actor Akhil Mishra) का निधन हो गया।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अखिल मिश्रा (Akhil Mishra) की बुधवार को मुंबई के मीरा रोड स्थित घर में अचानक पैर फिसलने से सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई।

पत्नी सुजैन बर्नेट फिल्म शूटिंग के सिलसिले में शहर से बाहर थी

आनन फानन में परिजनों ने अखिल मिश्रा (Akhil Mishra) को हॉस्पिटल पहुंचाया। सिर में चोट गहरी होने के कारण इलाज के दौरान कुछ घंटों में उनकी मौत हो गई। अखिल की पत्नी सुजैन बर्नेट फिल्म शूटिंग के सिलसिले में शहर से बाहर हैदराबाद गई हुई थी।

बॉलीवुड एक्टर अखिल मिश्रा (Famous actor Akhil Mishra) ने कई फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल में किया काम 

सुजैन की मैनेजर ने अखिल की मौत की खबर कंफर्म की है। बॉलीवुड एक्टर अखिल मिश्रा (Famous actor Akhil Mishra) ने कई फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल में भी काम किया था। अखिल मिश्रा (Akhil Mishra)  ने उतरन, उड़ान, सीआईडी, भंवर, श्रीमान श्रीमती, भारत एक खोज और रजनी जैसे टीवी सीरियल में दमदार किरदार के लिए जाने जाते है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
admin

Surag Bureau Web Portal Management Team Member since 2020, Compilation, verification and publication of important news from various fields, so that readers can get reliable information.

Comments (0)

User