Agra News : होटल से नग्न अवस्था में गिरी युवती, गंभीर घायल — पुलिस रेड से मचा हड़कंप

Agra News : होटल से नग्न अवस्था में गिरी युवती, गंभीर घायल — पुलिस रेड से मचा हड़कंप

Oct 30, 2025 - 07:54
0 677
Agra News : होटल से नग्न अवस्था में गिरी युवती, गंभीर घायल — पुलिस रेड से मचा हड़कंप

block-350 block-350

होटल से नग्न अवस्था में गिरी युवती, गंभीर घायल — पुलिस रेड के दौरान मचा हड़कंप

आगरा। शहर के थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम स्थित आरवी लोधी कॉम्प्लेक्स में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब होटल *द हेवन* की पहली मंजिल से एक युवती नीचे गिर गई। गिरने के वक्त युवती के शरीर पर कपड़े नहीं थे, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने तुरंत चादर से युवती को ढककर एंबुलेंस की मदद से पास के अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के समय होटल में पुलिस की छापेमारी चल रही थी। इसी दौरान युवती घबराकर कमरे से बाहर निकली और छिपने के लिए छत के किनारे बने डक्ट में चली गई।

बताया जाता है कि डक्ट कमजोर होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरी। घटना के बाद युवती का कथित बॉयफ्रेंड और होटल का पूरा स्टाफ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने होटल को सील कर जांच शुरू कर दी है। थाना सिकंदरा पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फरार लोगों की तलाश में टीमों को लगाया गया है। युवती के बयान के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User