डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

Oct 12, 2025 - 22:04
0 9
डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

block-350 block-350

डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

एटा। समाजवादी चिंतक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी कार्यालय पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सपाइयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने कहा कि डॉ. लोहिया जनआंदोलनों के पक्षधर थे और सत्ता के अन्याय के खिलाफ तुरंत संघर्ष की बात करते थे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि लोहिया ने गरीबी और असमानता के खिलाफ संसद में बेबाकी से आवाज उठाई। सेमिनार में जसवीर सिंह यादव, अशरफ हुसैन, विनोद यादव, जहीर अहमद सहित कई नेताओं ने विचार रखे। संचालन फहीम उद्दीन वारसी ने किया।

इस अवसर पर ओमवीर सिंह, जमशेद आलम, श्रवण कुमार, अवधेश यादव, मनोज, अवधेश यादव, वीरपाल सिंह, कृष्ण गोपाल, पुष्पलता, हिमालय सिंह, सुखविंद्र सिंह, भोला यादव, रामसेवक, डॉ इब्राहीम अली, राधे श्याम, रिंकू सिंह, गिरीश यादव, विजय सिंह, समीउल्लाह, आदि बड़ी संख्या में सपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। लम्बे समय बाद जेल आए जुगेंद्र सिंह यादव फूलमालाओं से स्वागत किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User