भगीपुर में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, गोदाम चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Sep 11, 2025 - 21:16
0 133
भगीपुर में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, गोदाम चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

block-350 block-350

भगीपुर में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, गोदाम चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

एटा। सोमवार की देर रात हुई फायरिंग की घटना पर एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए गोदाम चौकी प्रभारी शिवा जादौन, आरक्षी महीपाल और जितेंद्र को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, पूर्व में दोनों पक्षों के बीच विवाद हो चुका था, लेकिन चौकी प्रभारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आरोपियों के हौसले बढ़े और मामला फायरिंग तक पहुंच गया। सीओ सिटी व एएसपी अमित कुमार राय ने बताया कि मामले में गंभीरता बरती जा रही है। कोतवाली नगर प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने मंगलवार को दोनों पक्षों के 14 नामजद और 22 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 इस फायरिंग में एक युवक सोनू गुप्ता को गोली लगी थी, जिसका इलाज आगरा में चल रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए मंगलवार शाम को एएसपी क्राइम योगेंद्र सिंह, सीओ सिटी और एएसपी अमित कुमार राय ने पुलिस बल के साथ इलाके में पैदल मार्च किया। उन्होंने लोगों से संवाद कर आश्वासन दिया कि आम नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और अराजक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है और संवेदनशील इलाकों में सख्ती बरती जा रही है। पैदल मार्च में कोतवाली नगर प्रभारी शंभूनाथ सिंह समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। स्थानीय लोगों से बातचीत कर शांति और सहयोग की अपील की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User