Etah News : PVC पाइप गोदाम में लगी आग से फटा पटाखों का भंडार, बाल-बाल बचे सैकड़ों लोग!

Sep 11, 2025 - 21:18
0 65
Etah News : PVC पाइप गोदाम में लगी आग से फटा पटाखों का भंडार, बाल-बाल बचे सैकड़ों लोग!

block-350 block-350

PVC पाइप गोदाम में लगी आग से फटा पटाखों का भंडार, बाल-बाल बचे सैकड़ों लोग!

एटा, थाना जैथरा। धुमरी मार्केट में बीती रात एक भीषण हादसा होते-होते टल गया। PVC पाइप के एक गोदाम में आग लगने के बाद बगल में अवैध रूप से संचालित पटाखों के गोदाम में ज़ोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जबरदस्त था कि पास की **6 दुकानें क्षतिग्रस्त** हो गईं और एक बिल्डिंग पूरी तरह धाराशायी हो गई। गनीमत रही कि घटना रात में हुई, नहीं तो जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था। जिस गोदाम में विस्फोट हुआ, वह **निजाम खां पुत्र अलाउद्दीन** निवासी धुमरी का बताया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने वर्ष 2019 में ही उसका **पटाखा निर्माण लाइसेंस रद्द** कर दिया था, बावजूद इसके वह चोरी-छिपे आतिशबाजी का निर्माण कर रहा था और आगामी दीपावली के लिए अवैध भंडारण किया जा रहा था। बड़ा सवाल यह है कि **लाइसेंस रद्द होने के बावजूद** कैसे पटाखों का इतना बड़ा भंडार इलाके में जमा हो गया, वो भी बाज़ार क्षेत्र के बीचोंबीच? क्या इस पर प्रशासन की नज़र नहीं थी, या फिर **मामला कुछ और ही है?** सूचना मिलते ही **थाना जैथरा पुलिस और फायर ब्रिगेड** की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई, पर इस लापरवाही ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लेकिन अब देखना यह है कि **क्या इस बार जिम्मेदारों पर कार्रवाई होती है, या फिर यह मामला भी कागज़ों में दफन होकर रह जाएगा?

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User