मिरहची पुलिस ने चार जुआरी किए रंगेहाथ गिरफ्तार

Aug 07, 2025 - 19:06
0 3
मिरहची पुलिस ने चार जुआरी किए रंगेहाथ गिरफ्तार

block-350 block-350

मिरहची पुलिस ने चार जुआरी किए रंगेहाथ गिरफ्तार

जनपद एटा में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में थाना मिरहची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 6 अगस्त 2025 की रात लगभग 11:35 बजे नगला नथा के पास एक कच्चे रास्ते पर की गई, जहां आरोपी जुआ खेलते पकड़े गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2750 रुपये नगद एवं ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

आरोपियों के विरुद्ध थाना मिरहची पर मुकदमा अपराध संख्या 152/2025 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान निम्न रूप में हुई है – 1. जीतू बाल्मिकि पुत्र सुनहरी वाल्मिकि निवासी ग्राम जिन्हेरा, थाना मिरहची, एटा 2. अवधेश पुत्र छोटेलाल निवासी न्याजनगर, थाना मिरहची, एटा 3. विनय शर्मा पुत्र गोविन्द शर्मा निवासी F112, फेस 2, ट्रांस यमुना कॉलोनी, थाना एतमालदौला, आगरा 4. मोहित पुत्र अशोक निवासी ग्राम जिन्हेरा, थाना मिरहची, एटा पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई प्रचलित है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User