सेवानिवृत्त हुए सीएमओ डॉ. उमेश चंद्र त्रिपाठी, डॉ. राम सिंह बने कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी

Aug 01, 2025 - 09:24
0 193
सेवानिवृत्त हुए सीएमओ डॉ. उमेश चंद्र त्रिपाठी, डॉ. राम सिंह बने कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी

block-350 block-350

सेवानिवृत्त हुए सीएमओ डॉ. उमेश चंद्र त्रिपाठी, डॉ. राम सिंह बने कार्यवाहक मुख्य चिकित्सा अधिकारी

एटा। जनपद एटा के स्वास्थ्य महकमे में आज एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. उमेश चंद्र त्रिपाठी आज सेवानिवृत्त हो गए। उनके स्थान पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम सिंह को कार्यवाहक सीएमओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. त्रिपाठी का कार्यकाल चुनौतियों से भरा रहा। संसाधनों की कमी, स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती मांग और महामारी जैसे मुश्किल दौर में भी उन्होंने नेतृत्व की दृढ़ता दिखाई। उनकी कार्यशैली में दृढ़ निश्चय और निडरता की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कई मौकों पर उन्होंने विवादों का सामना भी किया, लेकिन जनहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

उनके साथ काम कर चुके कर्मचारी और चिकित्सकों ने कहा कि “डॉ. त्रिपाठी का कार्यकाल भले ही कांटों भरा रहा हो, लेकिन उन्होंने हमेशा कुशल प्रशासक और संवेदनशील चिकित्सक के रूप में खुद को साबित किया।” वहीं, नए कार्यवाहक सीएमओ डॉ. राम सिंह की गिनती जिले के अनुभवी और सहज अधिकारियों में होती है। वह एटा जिले में कई वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े रहे हैं और उन्हें जिले की समस्याओं और ज़मीनी हकीकत की अच्छी समझ है। उनके कार्यभार संभालने से विभाग में एक नई ऊर्जा और उम्मीद की लहर देखी जा रही है। जनपदवासियों को जहां एक ओर डॉ. त्रिपाठी की खट्टी-मीठी यादें हमेशा याद रहेंगी, वहीं अब निगाहें डॉ. राम सिंह के कार्यकाल पर टिकी हैं कि वे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को किस दिशा में आगे बढ़ाते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User