Mainpuri News : जयमाला के बाद बवाल: दूल्हे की हरकत से तोड़ी शादी, दुल्हन का शादी से इनकार, थमाई ख़र्चे की लिस्ट

जयमाला के बाद बवाल: दूल्हे की हरकत से तोड़ी शादी, दुल्हन का शादी से इनकार, थमाई ख़र्चे की लिस्ट

Jul 06, 2025 - 11:38
0 258
Mainpuri News : जयमाला के बाद बवाल: दूल्हे की हरकत से तोड़ी शादी, दुल्हन का शादी से इनकार, थमाई ख़र्चे की लिस्ट

block-350 block-350

जयमाला के बाद बवाल: दूल्हे की हरकत से तोड़ी शादी, दुल्हन का शादी से इनकार, थमाई ख़र्चे की लिस्ट

मैनपुरी/ किशनी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक अनोखा और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां जयमाला के तुरंत बाद शादी का माहौल बवाल में बदल गया। दूल्हे के गुस्से ने जहां एक खुशहाल शादी को बीच मंझधार में ला दिया, वहीं दुल्हन ने साहस दिखाते हुए शादी से इनकार कर दिया। घटना मैनपुरी के किशनी कस्बे की है, जहां बीती रात बारात धूमधाम से पहुंची थी। सभी रस्में परंपरा के अनुसार संपन्न हुईं और जयमाला भी बड़े हर्षोल्लास के साथ हुई। लेकिन जैसे ही बाराती भोज के लिए पहुंचे, दूल्हा खाने की व्यवस्था को लेकर नाराज हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दूल्हे ने दुल्हन पक्ष के लोगों के साथ हाथापाई कर दी। विवाद की भनक मिलते ही दुल्हन स्वयं मौके पर पहुंची और पूरा मामला समझने के बाद साफ शब्दों में शादी से इंकार कर दिया। इस फैसले के बाद दूल्हा पक्ष ने भी शादी तोड़ने पर सहमति जताई। बात थाने तक पहुंची, जहां दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया। इस दौरान दुल्हन के पिता ने शादी में हुए खर्चों की विस्तृत लिस्ट दूल्हे के पिता को सौंप दी। लिस्ट में रिश्तेदारों को दी गई भेंट, दहेज में दिया गया सामान और दावत का पूरा हिसाब-किताब शामिल था। लिस्ट देखकर दूल्हा पक्ष और बारातियों के होश उड़ गए। दुल्हन के पिता का साफ कहना था कि शादी टूट चुकी है, लेकिन हुए खर्चे की भरपाई दूल्हा पक्ष को करनी होगी, तभी समझौता संभव है। फिलहाल, पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश कर रही है। यह मामला समाज में एक बड़ा संदेश भी देता है — सम्मान और व्यवहारिकता की अनदेखी रिश्तों की बुनियाद हिला सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User