कासगंज/सहावर पुलिस ने 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Sep 12, 2023 - 21:50
Updated: 3 years ago
0 16
कासगंज/सहावर पुलिस ने 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

block-350 block-350

 जुआ/सट्टा के विरूद्ध कासगंज पुलिस का अभियान जारी, थाना सहावर पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 720/- रूपये नकद एवं 52 ताश पत्ता बरामद । 

पुलिस अधीक्षक कासगंज  सौरभ दीक्षित के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज  जितेन्द्र कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में जनपद कासगंज के सभी थाना क्षेत्र में अवैध जुआ/सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, क्षेत्राधिकारी सहावर श्री राजू निषाद के नेतृत्व में, आज दिनांक 12.09.2023 को मुखबिर खास की सूचना पर, थाना सहावर पुलिस द्वारा मौहल्ला बुलन्द चौक कस्बा सहावर से, जुआ खेल रहे 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 720 /- रूपये नकद एवं 52 ताश पत्ता बरामद किये गये, जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 285/2023 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधि0 पंजीकृत कर, नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-  वृजमोहन पुत्र नेमसिंह निवासी मौहल्ला बुलन्द चौक थाना सहावर जनपद कासंगज

अजयपाल पुत्र वेदराम नि0 उपरोक्त 

प्रमोद पुत्र लाल सिहं नि0 उपरोक्त 

सूरजपाल पुत्र रामस्वरुप नि0 उपरोक्त 

बरामदगी- कुल 720/- रूपये नकद • 52 ताश पत्ता 

पुलिस टीम-  थानाध्यक्ष  प्रेमपाल सिंह थाना पटियाली जनपद कासगंज मय टीम ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User