बीएसए का तोहफा मिलने पर रिंकू सिंह की मां बोलीं, बहू प्रिया सरोज बहुत भाग्यशाली

Jun 26, 2025 - 14:05
0 6
बीएसए का तोहफा मिलने पर रिंकू सिंह की मां बोलीं, बहू प्रिया सरोज बहुत भाग्यशाली

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को तोहफा दिया है। रिंकू सिंह बेसिक शिक्षा अधिकारी पर नियुक्ति दी गई है। इसको लेकर आदेश जारी हो गया है। इस सूचना से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। रिंकू सिंह की मां ने बताया कि उनकी बहू प्रिया सरोज परिवार के लिए भाग्यशाली हैं। उनके परिवार का हिस्सा बनने के बाद खुशियों से झोली भर रही है।

 योगी सरकार ने अलीगढ़ के क्रिकेटर रिंकू सिंह को उनकी प्रतिभा और उपलब्धि को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी पर पद सीधे भर्ती किया है। रिंकू सिंह अन्य खिलाड़ियों की तरह प्रदेश सरकार में सरकारी पद कार्यरत रहेंगे। उनकी नियुक्ति उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 के तहत की गई है। प्रदेश सरकार की इस सौगात से परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार के सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। रिंकू की मां बीना देवी ने बताया कि उनकी बहू परिवार के लिए बहुत ही भाग्यशाली है। सगाई से पहले ही हमें यह सूचना मिल गई थी। रिंकू के भाई सोनू लेफ्टी ने बताया कि सगाई से पहले ही वेरिफिकेशन के लिए थाने से फोन आया था। बुनियादी जानकारी लेने के बाद पुलिस की टीम चली गई थी। अभी प्रदेश सरकार से पत्र आना बाकी है।

रिंकू के पिता ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। वह उनका, देश-प्रदेश और जिले का नाम रोशन कर रहा है। अलीगढ़ के बेहद साधारण परिवार में जन्मे क्रिकेटर रिंकू की आठ जून को और यूपी के जौनपुर के मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद प्रिया सरोज के साथ लखनऊ में सगाई हुई थी। हाल ही प्रकाशित हुई खबर को परिवार ने नकारा है। उनका कहना है कि शादी की कोई तिथि फाइनल नहीं हुई है। अर्जुन सिंह फकीरा ने बताया कि रिंकू अभी क्रिकेट पर फोकस कर रहे हैं। उनके एक के बाद एक क्रिकेट टूर्नामेंट हैं। फिलहाल सगाई के बाद शादी की कोई तारीख तय नहीं हुई है। करीब एक साल तक शादी का कोई प्लान नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User