पहले लखनऊ अब दिल्ली में फिर दरिंदगी, पहले रेप फिर हत्या, सूटकेस में मिली 9 साल की मासूम

Jun 08, 2025 - 13:18
0 4
पहले लखनऊ अब दिल्ली में फिर दरिंदगी, पहले रेप फिर हत्या, सूटकेस में मिली 9 साल की मासूम

दिल्ली में फिर से दिल दहला देने वाली दरिंदगी सामने आई है। इस बार एक 9 साल की मासूम के साथ रेप, फिर हत्या और शव को सूटकेस में बंद करने की हैरान करने वाली खबर सामने आई है। अब तक जो सामने आया है उसमें कहा कहा जा रहा है कि बच्ची के साथ पहले रेप किया गया। इसके बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस की जांच में पता चला है कि जिन आरोपियों पर पीड़ित परिवार को शक है वो इस घटना को अंजाम देने के बाद से ही फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

मामला दिल्ली के नेहरू विहार इलाके का है। जहां 9 साल की बच्ची से रेप और बाद में उसकी हत्या करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची का शव एक सूटकेस में मिला है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस घटना को कुछ स्थानीय लड़कों ने ही अंजाम दिया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पिता लेकर पहुंचे थे अस्पताल : पुलिस के अनुसार मामले की जानकारी मिलने के बाद जब स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें पता चला कि पीड़िता के पिता उसे बेहोशी की हालत में उठाकर जेपीसी अस्पताल गए हैं। इसके बाद पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। अस्पताल पहुंचने पर बताया गया कि बच्ची की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी।

चेहरे और शरीर पर हैं चोट के निशान : पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक बच्ची के चेहरे और शरीर के अन्य अंगों पर चोट के निशान हैं। ऐसे में इस बात का अंदेशा है कि आरोपियों ने उसकी हत्या करने से पहले उसके साथ मारपीट भी की होगी। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User