G20 Summit 2023 UK PM Rishi Sunak In Delhi: ऋषि सुनक दिल्ली पहुंचे और बोले लोग मुझे भारत का दामाद कह रहे हैं

Sep 08, 2023 - 17:06
0 24
G20 Summit 2023 UK PM Rishi Sunak In Delhi: ऋषि सुनक दिल्ली पहुंचे और बोले लोग मुझे भारत का दामाद कह रहे हैं

block-350 block-350

G20 Summit 2023 UK PM Rishi Sunak In Delhi: भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक दिल्ली पहुंच गए हैं।

बतौर ब्रिटिश पीएम यह उनका भारत का पहला दौरा है। ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता नारायण मूर्ति के साथ आए हैं। ऋषि सुनक ने दिल्ली पहुंचने से पहले एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा था कि वो बहुत ही क्लियर फोकस के साथ जी 20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आ रहे हैं।

उन्होंने खुद को 'भारत का दामाद' कहे जाने पर भी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली एयरपोर्ट पर उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक का स्वागत किया। ऋषि सुनक बोले- बहुत ही क्लियर फोकस के साथ दिल्ली आया हूं।

 दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के लिए रवाना होने से पहले एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ऋषि सुनक ने लिखा था, ''मैं बहुत ही क्लियर फोकस के साथ जी20 शिखर सम्मेलन में जा रहा हूं। वैश्विक अर्थव्यवस्था को स्थिर करना, अंतर्राष्ट्रीय संबंध बनाना, सबसे कमजोर लोगों का समर्थन करना, यही वह चीज है, जिसपर ध्यान देना है। पुतिन फिर से जी20 में आने में विफल रहे हैं, लेकिन हम यूक्रेन के समर्थन के साथ आएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User