Etah News : एटा DM के बिगड़े बोल डॉक्टरों को मीटिंग में दी गालियां, खोला मोर्चा

Etah News : एटा DM के बिगड़े बोल डॉक्टरों को मीटिंग में दी गालियां, खोला मोर्चा

Feb 28, 2025 - 15:59
0 3.1k
Etah News : एटा DM के बिगड़े बोल डॉक्टरों को मीटिंग में दी गालियां, खोला मोर्चा

block-350 block-350

एटा DM के बिगड़े बोल डॉक्टरों को मीटिंग में दी गालियां, खोला मोर्चा

एटा। कल 27 फरवरी को जलेसर उर्स (स्थानीय) का अवकाश होने के बाद भी जिलाधिकारी एटा द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया था जिसमे जनपद के चिकित्सा अधिकारी/डाक्टर्स उपस्थित थे। जिसमें जिलाधिकारी ने कुछ कागजात के चलते डॉक्टरों का वेतन भी काटा गया और सुधार करने के आदेश दिए गए। लेकिन चिकित्सकों द्वरा जिलाधिकारी पर काफी गम्भीर आरोप लगाए गए हैं जिसमें डॉक्टरों ने कहा है कि जिलाधिकारी ने कई डॉक्टरों को भरी मीटिंग से बाहर निकाल दिया गया और मुर्गा बनाने व गधे जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया। वैसे जिलाधिकारी एटा से कोई अपनी बात रखता है तो उसे सुनने के बजाय अपने ऑफिस से बाहर निकलने का आदेश तो ज्यादा देते हैं यह अक्सर देखा जाता है।

जिलाधिकारी की कार्यप्रणाली को देखते हुए एटा के चिकित्सक उनके खिलाफ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रमुख सचिव सहित अपने विभागीय उच्चाधिकारियों को लिखित में सूचना दी है। जिसमे उन्होंने लिखा है कि डॉक्टर गौरव यादव acmo को मुर्गा बनने को भी कहा गया और चिकित्सकों को मीटिंग में शराब पीकर आया हुआ बताया गया। अपने को बेइज्जत होने पर डॉक्टरों ने चिकित्सा कार्य करने में असमर्थ बताया हैं। जिलाधिकारी एटा पर डॉक्टरों ने काफी गम्भीर आरोप लगाए हैं यह कहाँ तक सहीं हैं या गलत हैं यह सब जांच का विषय है। DM जिला चलाता है वह आईएएस होता है उसके उच्चाधिकारी भी आईएएस होते हैं कार्यवाही का सवाल ही नहीं उठता? केवल मुख्यमंत्री ही संज्ञान ले सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User