Kasganj news पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को सिढपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Feb 06, 2025 - 19:13
0 7
Kasganj news पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को सिढपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

block-350 block-350

सिढ़पुरा पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने की घटना में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज राजेश भारती के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित अभि0गण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पटियाली राजकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना सिढ़पुरा पर नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने के सम्बन्ध में दिनांक 26.01.2025 को पंजीकृत मु0अ0सं0 25/25 धारा 137(2), 87, 74 बीएनएस ¾ पोक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गुड्डू उर्फ सुखवीर पुत्र राजपाल निवासी ग्राम बकावली थाना सिढ़पुरा जनपद कासंगज को आज दि0 06.02.25 को अमांपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User