आईएफएस अफसर गीतिका श्रीवास्तव को इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग में पहली महिला प्रभारी नियुक्त किया

Aug 30, 2023 - 19:58
0 16
आईएफएस अफसर गीतिका श्रीवास्तव को इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग में पहली महिला प्रभारी नियुक्त किया

block-350 block-350

नई दिल्ली । भारतीय विदेश मंत्रालय ने साल 2005 की आईएफएस अफसर गीतिका श्रीवास्तव को इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग में पहली महिला प्रभारी नियुक्त किया है।

ऐसा नहीं है कि गीतिका श्रीवास्तव बतौर महिला राजनयिक पहली बार पाकिस्तान जा रही हैं लेकिन ये पहली बार हो रहा है कि भारत ने पाकिस्तान में अपनी किसी महिला विदेश अधिकारी को इतने उच्चतम स्तर पर नियुक्त किया है।

समाचार वेबसाइट द न्यू इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार पाकिस्तान में नियुक्ति को एक कठिन पोस्टिंग के तौर पर देखा जाता है क्योंकि कुछ साल पहले भारत सरकार ने इस्लामाबाद को भारतीय राजनयिकों के लिए "गैर-पारिवारिक" पोस्टिंग घोषित किया था। जिसके कारण आमतौर पर महिला अधिकारियों को पाकिस्तान में दूतावास का कार्यभार नहीं दिया जाता है।

विदेश विभाग से मिल रही खबरों के अनुसार गीतिका श्रीवास्तव वर्तमान में मंत्रालय के मुख्यालय में संयुक्त सचिव के तौर पर कार्यरत हैं, जो सुरेश कुमार की जगह लेंगी क्योंकि वो जल्द ही दिल्ली लौटेने वाले हैं। बताया जा रहा है गीतिका श्रीवास्तव भारतीय विदेश सेवा की साल 2005 बैच की अधिकारी हैं। इन्होंने साल 2007-09 के दौरान चीन में भारतीय दूतावास में सेवा की है।

वह कोलकाता में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय और विदेश मंत्रालय में हिंद महासागर क्षेत्र प्रभाग के निदेशक के रूप में भी काम कर चुकी हैं। इस्लामाबाद में अंतिम भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया थे, जिन्हें 2019 में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद पाकिस्तान द्वारा भारतीय उच्चायोग की स्थिति को कम करने के निर्णय के बाद वापस बुला लिया गया था।

पाकिस्तान द्वारा राजनयिक संबंधों को कम करने के बाद इस्लामाबाद और दिल्ली में भारतीय और पाकिस्तानी उच्चायोगों का नेतृत्व उनके संबंधित प्रभारी डी'एफ़ेयर द्वारा किया जा रहा है। इस बीच पाकिस्तानी सरकार ने विदेश मंत्रालय में अफगानिस्तान, ईरान और तुर्की डेस्क के वर्तमान महानिदेशक साद वाराइच को नई दिल्ली में नए प्रभारी के रूप में चुना है। पिछले पाकिस्तानी प्रभारी सलमान शरीफ को हाल ही में इस्लामाबाद वापस बुलाया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User