दरोगा को एंटीकरप्शन टीम ने 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, घसीटकर ले गई

दरोगा को एंटीकरप्शन टीम ने 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, घसीटकर ले गई

Dec 06, 2024 - 08:25
0 592
दरोगा को एंटीकरप्शन टीम ने 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, घसीटकर ले गई

block-350 block-350

एंटी करप्शन की टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी विजयपाल सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। टीम चौकी प्रभारी को इंचौली थाने ले गई और पूछताछ की। युवक को बंधक बनाकर मारपीट के मामले में दरोगा आरोपी को गंभीर धाराओं में जेल भेजने की धमकी दे रहा था। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया।

मवाना के मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी नौशाद पुत्र वहीद ने 15 अक्तूबर 2024 को थाने में समर उर्फ सोनू, अमान, शाबाज व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसका पुत्र अयान बाइक से अपने मामा के घर जा रहा था। आरोपियों ने रास्ते में आयान को घेर लिया। उन्होंने कहीं जाने के लिए जबरन बाइक मांगी। बाइक देने से मना करने पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। घसीटते हुए उसे बेकरी में ले गए। तीन घंटे बेकरी में बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान अयान की जेब से 6500 रुपये भी गिर गए। अयान गंभीर अवस्था में बेकरी में पड़ा मिला था। इस मामले में आरोपी सोनू को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। आरोप है कि इसके बाद दरोगा सोनू को गंभीर धाराओं में जेल भेजने की धमकी दे रहा था।

सोनू ने एंटी करप्शन थाने में बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी विजयपाल के खिलाफ शिकायत की थी। बृहस्पतिवार दोपहर एंटी करप्शन की टीम सोनू के साथ मवाना पहुंची। यहां पाउडर लगे नोट सोनू को दिए। सोनू ने जैसे ही बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी विजयपाल सिंह को 10 हजार रुपये बतौर रिश्वत के थमाए, तभी टीम ने धर दबोचा। एंटी करप्शन की टीम प्रभारी अंजू भदौरिया ने बताया कि इंचौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद भी दरोगा बोला, मैं बेकसूर हूं, मुझे छोड़ दो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User