चांद पर लैंड करते ही चंद्रयान ने बनाए 3 रिकॉर्ड, दुनिया में भारत का डंका, अमेरिका-चीन भी पीछे

Aug 23, 2023 - 19:09
Aug 23, 2023 - 19:14
 0  24
चांद पर लैंड करते ही चंद्रयान ने बनाए 3 रिकॉर्ड, दुनिया में भारत का डंका, अमेरिका-चीन भी पीछे
Follow:

Chandrayaan-3 Landing On Moon South Pole: इसरो के महत्वाकांक्षी चंद्र मिशन चंद्रयान-3 ने इतिहास रच दिया है। लैंडर मॉड्यूल (LM) ने बुधवार शाम को चंद्रमा की सतह को छुआ था। लेकिन क्या आप जानते हैं, चांद की सतह पर उतरते ही चंद्रयान-3 ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। सॉफ्ट लैंडिंग के बाद भारत के नाम 3 रिकॉर्ड दर्ज हो गए।

पहला, चांद के दक्षिणी ध्रुव (Moon South Pole) पर जाने वाला भारत पहला देश है . ऐसा अभी तक कोई भी देश नहीं कर सका है. दूसरा, चीन के बाद चांद की सतह पर रोवर को ऑपरेट करने वाला भारत दूसरा देश बन गया.

दूसरा रिकॉर्ड- भारत चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया . इससे पहले, अमेरिका, चीन और रूस ये कारनामा कर चुके हैं. भारत के नाम दर्ज होने वाले तीनों रिकॉर्ड आप यहां देखें- पहला- भारत, चांद की दक्षिणी ध्रुव पर स्पेसक्राफ्ट ले जाने वाला पहला देश बना.  दूसरा- चीन के बाद चांद की सतह पर रोवर ऑपरेट करने वाला भारत दूसरा देश है. 

तीसरा-अमेरिका, चीन और रूस के बाद चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत चौथा देश बन गया. ये भी पढ़ें- हॉलीवुड मूवी इंटरस्टेलर से भी कम है चंद्रयान-3 का बजट! भारत के मून मिशन पर क्या बोले एलन मस्क? चंद्रयान-3 के एलएम (LM) में लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) हैं जो बुधवार को शाम करीब 06:04 पर दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र के निकट उतरा. इसरो ने मंगलवार को लैंडर पर मौजूद कैमरों द्वारा ली गई चंद्रमा की तस्वीरें साझा कीं.