नाबालिग लड़की के सम्पर्क में आने से 19 लोगों को हुआ एड्स

नाबालिग लड़की के सम्पर्क में आने से 19 लोगों को हुआ एड्स

Nov 01, 2024 - 10:45
0 834
नाबालिग लड़की के सम्पर्क में आने से 19 लोगों को हुआ एड्स

block-350 block-350

उत्तराखंड के रामनगर शहर में एक नाबालिग किशोरी के संपर्क में आने के बाद 20 से अधिक लोग एचआईवी पॉजीटिव पाए गए हैं. किशोरी नशे की लत है. इसमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। यह मामला उजागर होने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच हुआ है।

स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है और पूरे मामले की जांच में जुट गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, रामनगर की रहने वाली यह किशोरी नशे की आदी है और उसे अक्सर शहर की गलियों में घूमते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस किशोरी के संपर्क में कई नशेड़ी आए, जिनमें से अधिकांश एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं. इनमें से कई शादीशुदा भी हैं. इनके संपर्क में आने के बाद इनकी पत्नियों में भी एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी के संपर्क में आए नशेड़ियों की सेहत अचानक खराब हो गई. नशेड़ियों ने कमजोरी समेत कई अन्य समस्या की शिकायत मिली. इसके शिकायत के बाद वह जांच कराने अस्पताल पहुंचे. डॉक्टरों ने शंका होने पर उनका एचआईवी टेस्ट कराया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस संबंध में जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरीश पंत ने बताया कि रामनगर में पिछले तीस से चार सालों में औसतन 20 एचआईवी पॉजिटिव मामले सामने आते थे, लेकिन इस साल अप्रैल से अब तक छह महीने में 19 मामले रिपोर्ट किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इन मरीजों की जांच रामनगर के सरकारी अस्पताल में कराई गई। जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरीश पंत ने बताया कि सभी संक्रमित मरीजों की उम्र काफी कम बताई जा रही है. उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच कराई जा रही है. फिलहाल पूरे मामले के उजागर होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के साथ प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User