Etah News : भूमाफियाओं की नजर 70 साल पुराने मन्दिर श्री रघुनाथ जी महाराज की ओर!

Etah News : भूमाफियाओं की नजर 70 साल पुराने मन्दिर श्री रघुनाथ जी महाराज की ओर!

Oct 13, 2024 - 19:25
0 659
Etah News : भूमाफियाओं की नजर 70 साल पुराने मन्दिर श्री रघुनाथ जी महाराज की ओर!

block-350 block-350

भूमाफियाओं की नजर मन्दिर श्री रघुनाथ जी महाराज की ओर! -

 मंदिर 70 साल पुराना! संचालन समिति मात्र एक साल से भी कम पुरानी! -

मन्दिर परिसर में दुकानें बनाना चाहते हैं भूमाफिया! मन्दिर के सर्वराकाहार ने ली मुख्यमंत्री की शरण!

एटा। मन्दिर श्री रघुनाथ जी महाराज एटा पर कुछ भूमाफियाओं की नजर पड़ चुकी है। ये भूमाफिया मन्दिर को कॉमर्शियल कॉम्लैक्स की शक्ल में तब्दील करना चाह रहे हैं। तभी तो उन लोगों ने एक फर्जी समिति का पंजीकरण कराकर 70 साल पुराने मंदिर को हड़पने का असफल प्रयास किया है। बताते चलें कि एटा शहर के ठण्डी सड़क स्थित मन्दिर श्री रघुनाथ जी महाराज लगभग 70 वर्ष पुराना प्राचीन मन्दिर है।

अब तक महावीर दल नाम की संस्था मन्दिर का संचालन बदस्तूर करती चली आ रही थी। 70 वर्ष पुराने इस मन्दिर के सर्वराकार के रूप में पंडित प्रभूदयाल वशिष्ठ औंनघाट वाले कार्यरत थे। विगत 24 सितंबर 2023 को पंडित प्रभूदयाल की मृत्यु हो जाने के बाद भू माफियाओं की नजर इस मन्दिर की ओर हो गईं। और एक फर्जी संस्था नरेन्द्र सचदेवा उर्फ नारद, अंकुर गुप्ता एवं हरीश साहनी साहनी क्लॉथ स्टोर द्वारा पंजीकृत कराई गई और कुछ भूमाफियाओं से मिलकर मन्दिर परिसर में दुकानों का निर्माण कर अपने जेबें गर्म करने का कुचक्र रच डाला।

पंडित प्रभूदयाल की मृत्यु के बाद उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शकुन्तला देवी मंदिर की सर्वराकार / पुजारी के रूप में कार्यभार संभाल रही हैं। विचारणीय बिन्दु तो ये है कि जब मन्दिर 70 साल पुराना है तो मात्र 11 माह पूर्व पंजीकृत हुई संस्था मन्दिर का संचालन आखिर कैसे कर सकती है। जब यह बात मन्दिर की सर्वराकार श्रीमती शकुन्तला वशिष्ठ के पुत्र अखिलेश वशिष्ठ को पता चली तो उन्होंने फर्जी संस्था के गठन की शिकायत मुख्यमंत्री योगी आािदत्यनाथ से कर डाली। साथ ही संस्था के रजिस्ट़ार से भी शिकायत की गई है। जिसमें हरीश कुमार साहनी, अंकुर गुप्ता एवं नरेन्द्र सचदेवा को नामित किया गया है।

शिकायत कर्ता ने मंदिर श्री रघुनाथ जी महाराज पर लगे फर्जी संस्था को बोर्ड हटवाने की बात भी शिकायत में कही है। साथ ही मन्दिर को हथियाने वालों एवं चढ़ावे का दुरूपयोग करने की बात भी शिकायत में कही है। इतना ही नहीं मंदिर की सर्वराकार श्रीमती शकुन्तला वशिष्ठ के पुत्र अखिलेश कुमार वशिष्ठ ने भूमाफियाओं द्वारा अपनी हत्या कराये जाने की आशंका भी व्यक्त की है।

क्यों कि विगत 40 वर्षाें से मंन्दिर परिसर में निवास कर रहे इस परिवार को भूमाफिया बेदखल कर मंदिर को कॉमर्शिलयल कॉम्पलैक्स बनाने की योजना में लगे हुए हैं। एटा के जिलाघिकारी प्रेमरंजन सिंह की इस फर्जी संस्था की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करनी चाहिये।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User