जे.एस विश्वविद्यालय के नवनिर्मित ऑडिटोरियम में नारी सशक्तीकरण पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जे.एस विश्वविद्यालय के नवनिर्मित ऑडिटोरियम में नारी सशक्तीकरण पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया
शिकोहाबाद । जे०एस० विश्वविद्यालय, में दिनांक 26.09.2024 को विश्वविद्यालय के नवनिर्मित ऑडिटोरियम में नारी सशक्तीकरण पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अखिलेश भदौरिया सम्माननीय अतिथि क्षेत्राधिकारी प्रवीन तिवारी एवं प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार को स्मृति चिन्ह एवं गुलदस्ता देकर कुलाधिपति डॉ० सुकेश यादव, प्रतिकुलाधिपति डॉ० पी०एस० यादव, मैनेजिंग ट्रस्टी अशोक कुमार, डॉ० शिखर यादव एवं डॉ० शिवम यादव ने सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री अखिलेश भदौरिया ने छात्र-छात्राओं को अपने सम्बोधन में कहा कि "नारी सशक्तीकरण महिलाओं को समाज में उनकी स्वायत्तता अवसर और अधिकार प्रदान करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया हैं। यह सुनिश्चित करता है कि महिलाओं को शिक्षा एवं रोजगार और निर्णय लेने वाली भूमिकाओं तक समान पहुँच मिले तथा महिलाओं की सुरक्षा से सम्बन्धित हेल्पलाइन नम्बरों की भी जानकारी दी।" क्षेत्राधिकारी प्रवीन तिवारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि "सशक्त महिलाओं को स्वयं निर्णय लेने की शक्ति होती है। लम्बे समय महिलाओं को उत्पीडन और भेदभाव का सामना करना पडता है। नारी सशक्तीकरण का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढाना है।" कुलाधिपति डॉ० सुकेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि "महिलाओं को सशक्त बनाने के कई तरीके हैं और इसके लिये व्यक्तियों और सरकार दोनो के प्रयासों की आवश्यक्ता है। सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण लडकियों की शिक्षा यह सुनिश्चित करने के लिये अनिवार्य होनी चाहिए कि उन्हें अपना जीवन बनाने का ज्ञान प्राप्त हो"। कार्यक्रम का संचालन महानिदेशक महोदय डॉ० गौरव यादव ने धन्यबाद ज्ञापित करते हुये कार्यक्रम समाप्त करने की घोषणा की। इस शुभ अवसर पर सभी शिक्षक, शिक्षिकायें, छात्र-छात्रायें की उपस्थिति सराहनीय रही।