Bihar News : शादी के 11 साल बाद दहेज न मिलने पर पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट को जलाया

Bihar News : शादी के 11 साल बाद दहेज न मिलने पर पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट को जलाया

Aug 01, 2024 - 09:45
0 288
Bihar News : शादी के 11 साल बाद दहेज न मिलने पर पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट को जलाया

block-350 block-350

Crime News : अब तक आपने दहेज के कई केस सुने होंगे, जहां शादी के बाद अक्सर दुल्हन को परेशान किया जाता है, मारा-पीटा जाता है यहां तक की कहीं-कहीं तो लोग जान से ही मार देते हैं।

मगर बिहार के मुजफ्फरपुर में दहेज का एक ऐसा मामला सामने आया है, जो शायद ही पहले कभी देखा या सुना हो. दरअसल, 11 साल पहले अनुराधा कुमार नाम की लड़की का विवाह दीपक पटेल से हुआ था. शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए मारते-पीटते थे, हद तब हो गई जब इस साल 2024 में 30 मई को महिला के पति ने उसके प्राइवेट पार्ट में आग लगा दी।

आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है। पूरे मामले को लेकर महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि मेरी शादी साल 2013 में सिकंदरपुर ओपी थाना क्षेत्र के निवासी दीपक पटेल के साथ हुई थी. शादी में मेरे परिजनों दहेज में लाखों रुपये कैश और सामान दिया था. शादी के बाद से ही दहेज को लेकर मेरा पति और ससुराल के अन्य लोग, मेरे साथ मार-पीट करने लगे. शादी के बाद से अब तक सिर्फ दहेज को लेकर मैंने अपने पति से मार खाई है।

अक्सर दारू पीकर वह आता था और बोलता था मुझे दहेज चाहिए, अपने घर से 2.5 लाख रुपए मांगो, जब इस बात का मैं विरोध करती थी तो वह मुझे बहुत मारता था. महिला ने बताया कि मेरे 3 बच्चे हैं 2 बेटी और 1 बेटा है। महिला ने आगे अपने पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि हद तो तब हो गई जब इस साल 2024 में 30 मई के दिन एक बार फिर मेरे सास ससुर देवर और पति ने मिलकर मुझे पैसों के लिए खूब मारा और फिर जान से मारने की नियत से पति ने मेरे प्राइवेट पार्ट में तेल डालकर आग लगा दी।

मेरे प्राइवेट पार्ट को जलाने के बाद मुझको घर से बाहर नहीं निकले दिया और मुझे कमरे में बंद कर दिया. जिसके बाद मेरे बच्चों ने मकान मालिक को बुलाया, जिन्होंने मुझे वहां से निकाला. जिसके बाद पूरे मामले को लेकर मैं स्थानीय थाना से जाकर मिली और पूरे मामले का लिखित आवेदन दिया।

 लेकिन स्थानीय थाना के द्वारा किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गयी महिला तिरहुत रेंज के आईजी से मिलकर न्याय के लिए गुहार लगाई है। मुझे आशा है कि मुझे न्याय जरूर मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User