Budget 2024 : जाने अब तक बजट में क्या क्या हुई घोषणा

Budget 2024 : जाने अब तक बजट में क्या क्या हुई घोषणा

Jul 23, 2024 - 12:35
0 48
Budget 2024 :  जाने अब तक बजट में क्या क्या हुई घोषणा

block-350 block-350

बजट घोषणाओं की बड़ी बातें बिहार में पर्यटन पर बजट में जोर दिया गया है। नालंदा में पर्यटन का विकास। बिहार में राजगीर टूरिस्ट सेंटर का निर्माण। बाढ़ आपदा पर बिहार के लिए 11000 करोड़ का प्रावधान। काशी की तर्ज पर बोधगया में कॉरिडोर बनेगा।

बजट में MSMEs को उनके तनाव की अवधि के दौरान बैंक ऋण जारी रखने की सुविधा के लिए नई व्यवस्था का ऐलान बजट में MSMEs को उनके तनाव की अवधि के दौरान बैंक ऋण जारी रखने की सुविधा के लिए नई व्यवस्था का ऐलान किया गया है। साथ ही मुद्रा ऋण की सीमा 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 20 लाख कर दी गई है। बजट में अब तक कौन-कौन सी घोषणाएं हुईं? महिलाओं और लड़कियों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान।

पूर्वोत्तर क्षेत्र में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की 100 से अधिक शाखाएं स्थापित की जाएंगी। राष्ट्र की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पोलावरम सिंचाई परियोजना को पूरा किया जाएगा। विशाखापत्तनम-चेन्नई औद्योगिक गलियारे में कोप्पार्थी क्षेत्र और हैदराबाद-बेंगलुरु औद्योगिक गलियारे में ओरवाकल क्षेत्र में विकास के लिए फंड दिया जाएगा। हर साल 25,000 छात्रों की मदद के लिए मॉडल कौशल ऋण योजना में संशोधन का प्रस्ताव। घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए ई-वाउचर हर साल 1 लाख छात्रों को सीधे ऋण राशि के 3% की वार्षिक ब्याज छूट के लिए दिए जाएंगे। बजट में अब तक कौन-कौन सी घोषणाएं हुईं?

बोधगया- वैशाली एक्सप्रेस वे बनेगा। पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस वे का निर्माण। बक्सर में गंगा नदी पर दो लेन का पुल। बिहार में एक्सप्रेस वे के लिए 26 हजार करोड़ का प्रावधान। छात्रों को 7.5 लाख का स्किल मॉडल लोन। पहली बार नौकरी वालों को अतिरिक्त पीएफ। नौकरियों में महिलाओं को प्राथमिकता। 5 साल मुफ्त राशन की व्यवस्था चलती रहेगी। इस साल कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान। रोजगार के लिए 3 प्रमुख योजनाओं पर काम करेगी सरकार। बिहार में 3 एक्सप्रेस वे का ऐलान। बजट भाषण की बड़ी बातें - नैचुरल फार्मिंग बढ़ाने पर जोर। 32 फसलों के लिए 109 किस्म लॉन्च करेंगे।

 कृषि सेक्टर का विकास पहली प्राथमिकत। बजट में युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ का प्रावधान। इस वर्ष कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए आवंटन 1.52 लाख करोड़ रुपये है। सरकार घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। वित्त मंत्री ने बताया बजट में किस चीज पर फोकस किया गया है बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि ये बजट गरीब, महिला, युवा और अन्नदाताओं पर फोकस है। बजट में रोजगार और स्किल पर फोकस किया गया है।

बजट में युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ का प्रावधान। सीतारमण ने कहा, "जैसा कि अंतरिम बजट में उल्लेख किया गया है, हमें 4 अलग-अलग जातियों, गरीब, महिला, युवा और किसान पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। किसानों के लिए, हमने सभी प्रमुख फसलों के लिए उच्च न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा की है, जो लागत से कम से कम 50% मार्जिन के वादे को पूरा करता है। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को 5 साल के लिए बढ़ाया गया, जिससे 80 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ हुआ।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट पेश कर रही हैं। उनका बजट भाषण शुरू हो गया है। बजट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। देश की जनता को बजट से काफी उम्मीदे हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण थोड़ी देर में देश का बजट पेश करेंगी। संसद की कार्यवाही शुरू हो गई है। बजट पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। देश की जनता को बजट से काफी उम्मीदे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User