Sanjay Raut On Kanwar Yatra Nameplate Row: लोग देश का फिर से विभाजन करना चाहते हैं - कांवड़ यात्रा पर नेम प्लेट को लेकर बोले संजय राउत

Jul 22, 2024 - 20:44
0 72
Sanjay Raut On Kanwar Yatra Nameplate Row: लोग देश का फिर से विभाजन करना चाहते हैं - कांवड़ यात्रा पर नेम प्लेट को लेकर बोले संजय राउत

block-350 block-350

Sanjay Raut On Kanwar Yatra Nameplate Row: शिवसेना सांसद संजय राउत ने कांवड़ रूट पर दुकानदारों के नाम वाले योगी सरकार के फैसले पर फिर से सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने योगी सरकार को चैलेंज भी दिया है।

संजय राउत ने कहा, ये लोग देश का फिर से विभाजन करना चाहते हैं. उन्होंने कहा, अगर ढाबों पर मुसलमानों के नाम चाहिए तो जिन मुसलमानों ने देश के लिए बलिदान दिया उनके नाम लगाइए। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, अब्दुल हामिद से लेकर मणिपुर में, जम्मू में जितने मुस्लिम जवानों ने शहादत दी है उनके नाम भी जगह-जगह लगाने चाहिएं।

ये फैसला एक बार फिर से देश का विभाजन करने के लिए है। बता दें कि इससे पहले भी मीडिया से बातचीत में शिवसेना सांसद संजय राउत ने सीएम योगी के कांवड़ रूट पर पड़ने वाली दुकानों पर नेम प्लेट लगाने वाले आदेश का कड़ा विरोध किया था। संजय राउत ने अपने बयान में एनडीए के उन दलों को भी आड़े हाथों लिया जो नेम प्लेट आदेश का विरोध कर रहे हैं।

राउत बोले,' तुम डरपोक लोग सरकार के इस फैसले का अगर विरोध करते हो तो दो इस्तीफा, समर्थन वापस लो.' बता दें कि एनडीए के सहयोगी दल रालोद, लोजपा और जेडीयू ने नेम प्लेट आदेश का विरोध किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User