टाउनशिप के लोगों को भी हाफ बिजली बिल योजना का लाभ मिलेगा,विधायक ने मुख्यमंत्री का जताया आभार…

Aug 12, 2023 - 11:59
Updated: 3 years ago
0 25
टाउनशिप के लोगों को भी हाफ बिजली बिल योजना का लाभ मिलेगा,विधायक ने मुख्यमंत्री का जताया आभार…

block-350 block-350
  • भिलाई टाउनशिप में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है।
  • अब टाउनशिप के लोगों को भी हाफ बिजली बिल योजना का लाभ मिलेगा।

इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं और गले मिलकर खुशियां बांटीं।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हाफ बिजली योजना लागू की है.

इसका लाभ पूरे प्रदेश के लोगों को मिल रहा है, लेकिन हमारे भिलाई टाउनशिप में रहने वाले लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा था.

इसके लिए भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने पहल की, उनके सफल प्रयासों से अब क्षेत्र के लोगों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना का लाभ भी मिलने लगा है। इसकी घोषणा होते ही इलाके के लोगों ने त्योहार की तरह जश्न मनाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांट रहे हैं.

इस विशेष पहल के लिए बस्ती के लोगों ने भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव का हृदय से आभार जताया और उन्हें धन्यवाद दिया।

अब लोगों को आधा बिजली बिल देना होगा. लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा। लोगों ने विधायक यादव को मिठाई खिलाकर और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर धन्यवाद भी दिया.

इस अवसर पर विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि क्षेत्र की जनता के हित एवं विकास के लिए कार्य करना मेरा कर्तव्य है, जिसे मैं पूरी ईमानदारी से निभाने का प्रयास कर रहा हूं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 1
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User