मारहरा विधायक व SDM सदर भावना विमल ने मृतकों के परिजनों को बांटी सहायता राशि

मारहरा विधायक व SDM सदर भावना विमल ने मृतकों के परिजनों को बांटी सहायता राशि

Jul 04, 2024 - 12:50
0 698
मारहरा विधायक व SDM सदर भावना विमल ने मृतकों के परिजनों को बांटी सहायता राशि

विधायक मारहरा, जिलाध्यक्ष, एसडीएम सदर ने ग्राम मुहीउद्दीनपुर पहुँचकर मृतक रोबिन के पिता को वितरित किए सहायता राशि के स्वीकृति पत्र, शोक संदेश

 एटा । दिनांक 02 जुलाई 2024 को जनपद हाथरस की तहसील सिकंदराराऊ के ग्राम फुलरई में सत्संग समारोह के दौरान मची भगदड़ में जनपद एटा की तहसील एटा सदर के ग्राम मुहीउद्दीनपुर निवासी मृतक श्री हर्षित कुमार उर्फ रॉबिन उम्र 03 वर्ष के पिता रामदत्त को 02 लाख एवं उनकी माता को 02 लाख रुपए की सहायता राशि उनके खातों में प्रेषित की जानी है।

मुख्यमंत्री जी एवं शासन के निर्देश के क्रम में आज विधायक मारहरा वीरेन्द्र सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष संदीप जैन द्वारा अन्य जनप्रतिनिधियों, एसडीएम सदर सुश्री भावना विमल, बीडीओ निधौलीकलां उमेश अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में मृतक रोबिन के घर पहुँचकर उनके माता-पिता को  प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के शोक संदेश एवं सहायता राशि प्रदान की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User