Odisha Next Chief Minister: कौन होगा ओडिशा का मुख्यमंत्री, इनमें किसकी चमकेगी किस्मत?

Odisha Next Chief Minister: कौन होगा ओडिशा का मुख्यमंत्री, इनमें किसकी चमकेगी किस्मत?

Jun 06, 2024 - 07:03
0 21
Odisha Next Chief Minister: कौन होगा ओडिशा का मुख्यमंत्री, इनमें किसकी चमकेगी किस्मत?

block-350 block-350

Odisha Next Chief Minister: ओडिशा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रचंड जीत हुई है। पांच बार के मुख्यमंत्री रहे नवीन पटनायक की सत्ता भाजपा ने पलट दी है।

भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के मुताबिक, 147 विधानसभा सीटों में 78 सीटें जीतकर भाजपा ने ओडिशा विधानसभा में बहुमत हासिल कर लिया। 2000 से ओडिशा में सत्ता में रही बीजेडी (BJD) 51 सीटों पर सिमट गई, वहीं कांग्रेस 14 विधानसभा सीटें जीतीं। 2019 के चुनाव में बीजेडी ने 113 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को 23 और कांग्रेस को 9 सीटें मिली थीं।

अब इसके बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि भाजपा किसको ओडिशा का अगला मुख्यमंत्री बनाती है। फिलहाल 4 नेताओं के नाम सीएम रेस में सबसे आगे हैं। भाजपा धर्मेंद्र प्रधान, अपराजिता सारंगी, संबित पात्रा और ओडिशा इकाई प्रमुख मनमोहन सामल के नामों पर विचार कर रही है। हालांकि इन सब में से सबसे ज्यादा पलड़ा भारी धर्मेंद्र प्रधान का लग रहा है।

धर्मेंद्र प्रधान की ओडिशा में जीत बड़ी भूमिका बताई जा रही है। ये ओडिशा के मूल निवासी हैं। Odisha Next CM: 4 संभावित ओडिशा CM उम्मीदवारों के बारे में जानिए 1. कौन हैं धर्मेंद्र प्रधान? धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा सीएम रेस में सबसे आगे हैं। धर्मेंद्र प्रधान लोकसभा चुनाव 2024 में संबलपुर लोकसभा सीट से जीत गए हैं। धर्मेंद्र प्रधान मोदी कैबिनेट में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा इस्पात मंत्री हैं।

 2. कौन हैं अपराजिता सारंगी? अपराजिता सारंगी भाजपा की नेता हैं। अपराजिता सारंगी लोकसभा चुनाव 2024 में भुवनेश्वर से जीत गई हैं। अपराजिता सारंगी 1994 बैच के ओडिशा कैडर के पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी भी रह चुकी हैं। अपराजिता सारंगी ने 2019 में नौकरी छोड़ दी थी और 27 नवंबर 2018 को भाजपा में शामिल हो गई थीं। लोकसभा चुनाव 2019 में भी ये भुवनेश्वर से सांसद बनी थीं।

3. कौन हैं संबित पात्रा? संबित पात्रा भाजपा नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। संबित पात्रा लोकसभा चुनाव 2024 में पुरी लोकसभा सीट से चुनाव जीते हैं। संबित पात्रा ओडिशा के ही रहने वाले हैं और काफी वक्त से ओडिशा पर जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं। ओडिशा चुनाव जीतने के बाद संबित पात्रा सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंड में थे। 4. कौन हैं मनमोहन सामल? मनमोहन सामल भाजपा नेता हैं और ओडिशा के पार्टी प्रमुख भी हैं।

मनमोहन सामल के नाम पर भी भाजपा विचार कर रही है। ओडिशा चुनाव में इनकी बड़ी भूमिका है। इनके चार नामों के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा भाजपा सांसद जुएल ओराम, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा के नाम चल रहे हैं। तो भाजपा किस को क्या जिम्मेदारी देती है...इसका आकलन करना बहुत मुश्किल है। अगर आप मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा और छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साई को देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि इन तीनों चेहरों का नाम सीएम रेस में कहीं नहीं था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User