Viral: कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव का डांस वीडियो वायरल, पति पुलिस कांस्टेबल

Viral: कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव का डांस वीडियो वायरल, पति पुलिस कांस्टेबल

Jun 05, 2024 - 14:25
0 1k

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के बाद अब सोशल मीहिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें कहीं जीत की खुशी है तो कहीं हार का गम है। ऐसा ही एक वीडियो भरतपुर से कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव का वायरल हुआ है। इसमें वे जीत की खुशी में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। 26 साल की संजना जाटव ने इतिहास रच दिया है।

 संजना जाटव अलवर जिले के कठूमर तहसील के गांव समूंची की रहने वाली है। संजना जाटव का मायका भरतपुर जिले के भूसावर में हैं। उनके पति कप्तान सिंह राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल हैं। संजना अलवर जिला परिषद सदस्य भी रह चुकी है।

उन्होंने विधानसभा चुनाव में भी अपनी किस्मत को आजमाया था। इसमें संजना सिर्फ 409 वोटों से हारीं थीं। भरतपुर लोकसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां से संजना लोकसभा चुनाव के लिए खड़ी हुई थी। उनके सामने भाजपा ने रामस्वरूप कोली। संजना ने रामस्वरूप कोली को हरा दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 2
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User