क्या हुआ घूमने चली गई तो... पत्नी को दूसरे के साथ गुलछर्रे उड़ाते देखा और फिर...

Apr 16, 2024 - 09:53
0 466
क्या हुआ घूमने चली गई तो... पत्नी को दूसरे के साथ गुलछर्रे उड़ाते देखा  और फिर...

block-350 block-350

दिल्ली। शास्त्री पार्क इलाके में एक महिला पति को बिना बताए अपने दोस्त के साथ घूमने चली गई।

जब यह बात पति को पता चली तो उसने विरोध किया। इस पर महिला के दोस्त ने उसने उसके पति को पीट दिया। जब उसे बचाने के लिए उसका परिचित आया तो उसपर वाहन की चाबी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। 29 वर्षीय युवक और उसके दोस्त को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राथमिकी उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी।

महिला के पति की शिकायत पर शास्त्री पार्क थाना पुलिस ने मारपीट, धमकी समेत कई धाराओं में सुनील के खिलाफ प्राथमिकी की है। शिकायतकर्ता अपने परिवार के साथ शास्त्री पार्क में रहता है। वह पर्स बनाने का काम करता है।

आरोप है कि 12 अप्रैल को उसकी पत्नी उसे बताए बिना अपने दोस्त सुनील के साथ इंडिया गेट घूमने के लिए चली गई। जब इसका पता उसे चला तो उसने पत्नी को फोन किया। फोन महिला के दोस्त ने उठाया और उसके पति को गालियां दी। पीड़ित गली में खड़ा हुआ था, तभी सुनील आया और लात घूंसो से पीट दिया।

पीड़ित को उसका परिचित बचाने आया तो आरोपित ने उसपर चाबी से हमला कर दिया। ऐसे ही नजारे देखने पर कहावत बनी थी पति पत्नी और वो...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User