Love Affair : प्रेमिका को बाइक पर घुमा रहा था पति सामने आ गई पत्नी, और फिर ....

Apr 06, 2024 - 07:27
0 515
Love Affair : प्रेमिका को बाइक पर घुमा रहा था पति सामने आ गई पत्नी, और फिर ....

block-350 block-350

प्रेमिका के साथ बाइक से घूमकर आ रहे युवक को पत्नी ने धर दबोचा। इस दौरान बीच सड़क पर पति-पत्नी के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान प्रेमिका मौके से फरार हो गई।

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी एक युवक गुरुवार सुबह अपनी प्रेमिका के साथ रामपुर घूमने गया था। प्रेमिका के साथ घूमने जाने की भनक युवक की पत्नी को लग गई। इस दौरान आग बबूला हुई पत्नी ने दोनों को सबक सिखाने की ठानी। घर से निकलकर पत्नी रास्ते में छिपकर बैठ गई।

दोपहर बाद पति जैसे ही अपनी प्रेमिका के साथ आया तो पत्नी दोनों से भिड़ गई। पत्नी ने जैसे ही पति और प्रेमिका को चप्पल मारी तो पति भी उस पर टूट पड़ा। देखते ही देखते दोनो में गुत्थम गुथ्था होने लगी। इस दौरान पति-पत्नी के बीच जमकर हाथापाई हुई।

पत्नी बार बार कह रही मेरे लिए समय नही है सौत को घुमाने का ज़्यादा शौक है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को किसी तरह बचाया। पति-पत्नी के मारपीट का फायदा उठाते हुए प्रेमिका मौके से फरार हो गई। ऐसे समय मे प्रेमिका अक्सर भाग जाती हैं।

इस दौरान मजेदार बात यह रही कि भीड़ का फायदा उठाकर पति भी मौका पाकर रफूचक्कर हो गया। उसके बाद भी काफी देर तक पत्नी मौके पर बवाल करती रही। सूचना पर देर बाद मौके पर आए स्वजन महिला को समझा-बुझाकर अपने साथ ले गए। इस दौरान काफी देर तक सड़क पर अफरा तफरी का माहौल रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User