भूटान के नरेश ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया स्पेशल डिनर, बच्चों के साथ खिलखिलाते दिखे

Mar 26, 2024 - 09:37
0 19
भूटान के नरेश ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया स्पेशल डिनर, बच्चों के साथ खिलखिलाते दिखे

block-350 block-350

King of Bhutan gave special dinner to PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 और 23 मार्च को दो दिवसीय भूटान दौरे पर थे। इस दौरान वहां पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ।

भारत के प्रधानमंत्री मंत्री के सम्मान में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा भूटान के राजा ने जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने लिंगकाना पैलेस में पीएम मोदी के लिए डिनर का आयोजन किया। इसकी कुछ खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं।

बता दें कि भूटान के साथ भारत के अनूठे संबंधों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पीएम मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर भूटान पहुंचे। भूटान में पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी के पारो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद उनका स्वागत भूटान के पीएम शेरिंग टोबगे ने किया। जिसके बाद पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

पीएम शेरिंग टोबगे ने मोदी को गले लगाकार उनका स्वागत किया। PM मोदी थिम्पू में अस्पताल का किया उद्घाटन PM मोदी शनिवार 23 मार्च को ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी को यहां भूटान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान पाने वाले वह पहले विदेशी शासनाध्यक्ष हैं। भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने प्रधानमंत्री मोदी को इस सम्मान से सम्मानित किया। समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान दोनों देशों ने कई समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया। ऊर्जा, व्यापार, डिजिटल कनेक्टिविटी, अंतरिक्ष और कृषि के क्षेत्र में समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए।

 इसके अलावा दोनों देशों के बीच रेल संपर्क की स्थापना पर समझौता ज्ञापन को अंतिम रूप दिया। मोदी ने भूटान के नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से मुलाकात की और प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User