Etah UP Crime : पुलिस ने असलाह फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 10 तमंचे सहित एक गिरफ्तार

Mar 20, 2024 - 15:02
0 84
Etah UP Crime : पुलिस ने असलाह फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 10 तमंचे सहित एक गिरफ्तार
Etah UP Crime : पुलिस ने असलाह फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, 10 तमंचे सहित एक गिरफ्तार

block-350 block-350

लोकसभा चुनावों से पूर्व एटा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, थाना जैथरा पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड, एक शातिर अभियुक्त 10 बने तमंचे, 01 बन्दूक, 01 पौनिया तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार।

आपको बताते चले कि एटा तमंचे मिलने का गण माना जाता है। हर बार चुनाव के समय थाना जैथरा क्षेत्र में वह भी परौली गांव के आसपास तमंचा फैक्ट्री इतिहास बन गई है। परौली गांव देश के हर राज्य में मशहूर है। तमंचा/कट्टा मिलने का स्थान गूगल सर्च में भी आता है। यहाँ के तमंचे दूर दूर तक जाते हैं। केवल गिनीज बुक में नाम दर्ज नहीं हुआ है। एटा पुलिस अपने मुखबिरों में माध्यम से समय समय पर असलाह फैक्ट्री पकड़ती रहती है।

अभियुक्त जेल जाते हैं बाहर आते हैं फिर वही काम करने लगते हैं। घटना तथा गिरफ्तारी का विवरण - दिनांक 19.03.2024 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गांव परौली के जंगलों से एक शातिर अभियुक्त को अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करते हुए 08 बने तमंचे 315 बोर, 02 बने तमंचे 12 बोर, 01 बन्दूक 12 बोर, 01 पौनिया 12 बोर, 04 नाल तथा भारी मात्रा में शस्त्र बनाने के उपकरणों सहित समय करीब 17.50 बजे गिरफ्तार किया गया है तथा एक अभियुक्त झाड़ियों का सहारा लेकर भाग निकला।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर मुअसं 91/2024 धारा 5/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है साथ ही फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।

महत्वपूर्ण तथ्य - 1. अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं। जो पूर्व में अन्य जनपदों में भी शस्त्र फैक्ट्री के मामलों में जेल जा चुके है। 2. अभियुक्तगण पुराने खराब तमंचे सही करने का कार्य भी करते हैं। 3. अभियुक्तगण तमंचे बनाकर एटा तथा आसपास के जनपदों में बेचते हैं और तमंचे बेचकर ही अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं।

 गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता - 1. सुनील पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम सिरसा थाना कम्पिल जनपद फतेहगढ फरार अभियुक्त का नामपता - 1. जुगनू उर्फ जुगेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी परौली थाना जैथरा जनपद एटा *सुनील पुत्र ऋषिपाल का आपराधिक इतिहास-* 1. मुअसं- 105/2017 यू/एस 323, 504, 506 आईपीसी, कम्पिल पुलिस स्टेशन, फतेहगढ़ 2. मुअसं 116/2017 धारा 147, 148, 149, 307 आईपीसी थाना कम्पिल जनपद फतेहगढ़ 3. मुअसं- 141/2023 धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम थाना नबाबगंज जनपद फतेहगढ 4. मुअसं 278/2018 धारा 307 आईपीसी थाना सहावर जनपद कासगंज 5. मुअसं 91/2024 धारा 5/25 आयुध अधिनियम थाना जैथरा जिला एटा 6. मुअसं 279/2018 धारा 5/25 आयुध अधिनियम थाना सहावर जनपद कासगंज

जुगेन्द्र उर्फ जुगनू का आपराधिक इतिहास - 1. मुअसं 119/2007 धारा 5/25 आयुध अधिनियम थाना जैथरा जनपद एटा 2. मुअसं 444/2009 धारा 147, 148, 149, 307 आईपीसी थाना जैथरा जनपद एटा 3. मुअसं 447/2009 धारा 25 आयुध अधिनियम धाना जैथरा जनपद एटा 4. मुअसं 450/2009 धारा 5/25 आयुध अधिनियम थाना जैथरा जनपद एटा 5. मुअसं- 452/2009 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना जैथरा जनपद एटा 6. मुअसं 188/2017 धारा 5/25 आयुध अधिनियम थाना जैथरा जनपद एटा 7. मुअसं 362/2017 धारा 323, 325, 452, 504, 506 आईपीसी थाना जैथरा जनपद एटा 8. मुअसं 842/2017 धारा 5/25 आयुध अधिनियम थाना जैथरा जनपद एटा 9. मुअसं 142/2019 धारा 5/25 आयुध अधिनियम थाना जैथरा जनपद एटा 10. मुअस 06/2020 धारा 5/25 आयुध अधिनियम थाना जैथरा जनपद एटा 11. मुअसं- 275/2022 धारा 307 आईपीसी थाना जैथरा जनपद एटा 12. मुअसं- 277/2022 धारा 5/25 आयुध अधिनियम थाना जैथरा जनपद एटा 13. मुअसं 91/2024 धारा 5/25 आयुध अधिनियम थाना जैथरा जिला एटा

गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष जैथरा राजकुमार सिंह मय पुलिस टीम जैथरा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User