पिता ने नहीं चुका पाया कर्ज तो दरिंदे उठा ले गए बेटी को, खेत मे किया सामुहिक दुष्कर्म

Mar 09, 2024 - 09:03
0 353
पिता ने नहीं चुका पाया कर्ज तो दरिंदे उठा ले गए बेटी को, खेत मे किया सामुहिक दुष्कर्म

block-350 block-350

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पटीदयाल थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों द्वारा एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने पीड़िता को हिरासत में लेकर बेहतर इलाज और धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए जिला मुख्यालय ले गयी। पीड़िता की मां ने गांव के दो लड़कों पर उसकी बेटी को जबरन अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।

पीड़िता की मां ने क्या कहा? पीड़िता की मां के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 10 बजे वह अपने घर के पास सड़क पर खड़ी थी. इसी दौरान दोनों आरोपी बाइक से आये और पीड़िता को जबरन बाइक पर बैठा लिया।

इसकी जानकारी पीड़ित परिवार को गांव के लोगों से मिली. पीड़ित परिवार ने गांव में अपनी बेटी की तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली. गांव में जाकर देखा तो पीड़िता खेत में बिना कपड़ों के बेहोश पड़ी थी. पुलिस ने क्या कहा?

पीड़िता के परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए और बुधवार को पुलिस को सूचना दी। इस बीच पीड़िता का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल में कराया गया. इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष शकुंतला कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। और आगे की कार्यवाही की जायेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User