हिस्ट्रीशीटर रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा, बाहर से लगादी कुंडी बाद में हालत हुई ऐसी ..?

Feb 29, 2024 - 08:37
0 14
हिस्ट्रीशीटर रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचा, बाहर से लगादी कुंडी बाद में हालत हुई ऐसी ..?

राजस्थान के बाड़मेर जिले में देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को मार मार कर अस्पताल पहुंचा दिया गया। उसे गोली भी मारी गई है।

उसे इतना पीटा गया है कि उसकी हालत गंभीर है और वह पर्चा बयान देने के हालात में भी नहीं है। घटना बाड़मेर जिले के गुढामलनी थाना क्षेत्र में स्थित बारूड़ी गांव की है। पुलिस इस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।

 हिस्ट्रीशीटर और विवाहित महिला के संबंध शुरुआती जानकारी के आधार पर पुलिस ने बताया कि ओम प्रकाश नाम के हिस्ट्रीशीटर और एक विवाहित महिला को पीटा गया है। पुलिस ने बताया कि एचएस ओम प्रकाश अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए बारूड़ी गांव गया था। गांव में रहने वाली एक विवाहिता से उसके अवैध संबध थे। देर रात करीब दो बजे जब वह घर गया तो वहां पर प्रेमिका अकेली थी।

उसने ही फोन कर ओम प्रकाश को बुलाया था। देवर ने करवाई भाभी की पिटाई जैसे ही ओम प्रकाश उसके कमरे में पहुचा तो कुछ देर के बाद बाहर से किसी ने दरवाजा बंद कर दिया। पता चला कि विवाहिता का देवर देर रात वापस गांव लौट आया था। उसे ओम प्रकाश के बारे में जानकारी मिल गई थी। उसके बाद उसने अपने कुछ साथियों को बुलाया और भाभी एवं उसके प्रेमी को डंडों से पीटा।

ओम प्रकाश ने भागने की कोशिश की तो उसे गोली मार दी। पुलिस ने दोनो को अस्पताल में भर्ती कराया है। पहले दर्ज कराया था रेप केस पुलिस ने बताया कि ओम प्रकाश के खिलाफ इसी महिला ने कुछ समय पहले रेप का मामला दर्ज कराया था। उसके बाद ओम प्रकाश को जेल हुई थी। कुछ दिन पहले ही वह जेल से बाहर आया था। फिर से महिला के संपर्क में था। अब दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User