एटा पुलिस ने चोरी की रायफल सहित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Feb 25, 2024 - 20:03
0 21
एटा पुलिस ने चोरी की रायफल सहित शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

block-350 block-350

एटा। थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत पाँच दिन पूर्व हुयी रायफल चोरी की घटना का सफल अनावरण, एक शातिर अभियुक्त को चोरी की गयी रायफल, मैगजीन, 08 जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस सहित किया गया गिरफ्तार।

घटना का विवरण- दिनांक 20.02.2024 को वादी हरिओम पचौरी पुत्र मुन्नालाल पचौरी निवासी बाबरपुर थाना कोतवाली देहात एटा हालपता बड़ा जैन मंदिर वाली गली पुरानी बस्ती थाना कोतवाली नगर एटा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर इस आशय की लिखित सूचना दी गयी कि रात को सोते समय घर के अन्दर रखी उनकी एनपी बोर रायफल एवं कारतूसों को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है।

इस थाना कोतावाली नगर पर मुअस0- 68/2024 धारा 380 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी/अनावरण- आज दिनांक 25.02.2024 को समय करीब 13.00 बजे थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्त अमन जैन पुत्र अनिल जैन निवासी पुरानी बस्ती बडा जैन मन्दिर वाली गली थाना कोतवाली नगर एटा को चैकिंग के दौरान मुखविर की सूचना पर अभियुक्त के घर से चोरी की गयी लाइसेंसी रायफल, मैगजीन, 08 जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस (315 बोर) सहित गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता– 1- अमन जैन पुत्र अनिल जैन निवासी पुरानी वस्ती बडा जैन मन्दिर वाली गली थाना कोतवाली नगर एटा।

बरामदगी– 1- एक लाईसेंसी रायफल व 8 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस (315 वोर) अभियुक्त अमन आपराधिक इतिहास- 1- मु0अ0सं0 724/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट कोतवाली नगर एटा 2- मु0अ0सं0 1212/19 धारा 392/411 भादवि0 कोतवाली नगर एटा 3- मु0अ0सं0 359/23 धारा 379/411 भादवि0 कोतवाली नगर एटा 4- मु0अ0सं0 628/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट कोतवाली नगर एटा 5- मु0अ0सं0 790/23 धारा 380 भादवि0 कोतवाली नगर एटा 6- मु0अ0स0-68/24 धारा 380/411 भादवि0 कोतवाली नगर एटा गिरफ्तार करने वाले अधि0/ कर्मचारी कोतवाली नगर एटा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User