प्रेमी की हवस में अंधी माँ ने 2 बेटों की गला दबाकर करदी हत्या

Feb 24, 2024 - 11:22
0 370
प्रेमी की हवस में अंधी माँ ने 2 बेटों की गला दबाकर करदी हत्या

block-350 block-350

हरियाणा के सोनीपत जिले से कुछ दिन पहले लापता हुए दो मासूम सगे भाइयों के शव उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के एक खेत से बरामद किए गए।

बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दोनों बेटों की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उनकी हत्या करने के आरोप में उनकी मां के प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, सोनीपत की महिला ने बागपत के बरनावा गांव के रहने वाले प्रेमी के साथ मिल अपने दो मासूम बेटों वंश (11) और वीर (7) की गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपियों ने दोनों शवों को बागपत कोतवाली क्षेत्र के निरौजपुर गांव के पास गन्ने के खेत में छिपा दिया था।

 पुलिस ने प्रेमी की निशानदेही पर दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों बच्चों के शव उनके पिता और अन्य परिजनों को सौंप दिए। सोनीपत की विकास नगर कॉलोनी में रहने वाले राहुल की शादी रूबी के साथ हुई थी। शादी के बाद रूबी ने दो बेटों को जन्म दिया। इसके बाद से पति-पत्नी में मनमुटाव रहने लगा।

वर्ष 2019 में राहुल और रूबी के बीच तलाक हो गया। अदालत ने दोनों बेटों 11 वर्षीय वंश और सात वर्षीय वीर को मां रूबी की कस्टडी में दे दिया था। महिला ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी : 21 फरवरी को रूबी ने दोनों बच्चों के लापता होने की गुमशुदगी सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई थी। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने रूबी के पूर्व पति राहुल से पूछताछ की।

इसमें नितिन का नाम सामने आया तो पुलिस ने नितिन और रूबी की कॉल डिटेल निकलवाई, इससे पुलिस को उन दोनों पर संदेह हुआ। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालीं तो नितिन और रूबी दोनों बच्चों को बाइक पर ले जाते हुए नजर आए। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

उन्होंने बताया कि दोनों की हत्या कर शव बागपत के निरौजपुर गांव के जंगल में छिपा दिया। न्यूज एजेंसी के अनुसार, सोनीपत पुलिस ने बताया कि वंश और वीर संदिग्ध परिस्थिति में 21 फरवरी को लापता हो गए थे और बाद में उनकी मां रूबी ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दी थी। महिला का सात साल पहले पति से तलाक हो गया था।

पुलिस ने बताया कि 22 फरवरी को ही बच्चों के पिता राहुल ने नितिन नामक शख्स पर अपने दोनों बच्चों की अपहरण कर हत्या करने का शक जताया था। वहीं, रूबी ने पुलिस के सामने कबूला कि पति से तलाक के बाद से वह अकेली रह रही थी और उसकी नजदीकी नितिन से थी। उसने स्वीकार किया कि बच्चों को रास्ते से हटाने के लिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने कथित रूप से अपने बच्चों की हत्या कर दी।

 सिविल लाइन थाना प्रभारी सतबीर सिंह का कहना है कि घटना में संलिप्त नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User