Iran Attack On Terrorists: ईरान के सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसकर कई आतंकवादियों को मार गिराया

Feb 24, 2024 - 11:08
0 24
Iran Attack On Terrorists: ईरान के सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसकर कई आतंकवादियों को मार गिराया

block-350 block-350

Iran Attack On Terrorists: ईरान के सैनिकों ने पाकिस्तान में घुसकर कई आतंकवादियों को मार गिराया है।

सरकारी मीडिया के हवाले से ईरान इंटरनेशनल इंग्लिश ने बताया कि ईरान के सैन्य बलों ने पाकिस्तानी क्षेत्र में जैश अल-अदल के आतंकवादी ग्रुप कमांडर इस्माइल शाहबख्श और उसके कुछ साथियों को मार गिराया।

अल अरबिया न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, जैश अल-अदल को ईरान ने आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है. इस आतंकवादी संगठन का गठन 2012 में किया गया था और ये एक सुन्नी आतंकवादी ग्रुप है जो ईरान के दक्षिणपूर्वी प्रांत सिस्तान-बलूचिस्तान से संचालित होता है।

जैश अल-अदल ईरान पर कर चुका कई हमले पिछले कुछ सालों में जैश अल-अदल ने ईरानी सुरक्षा बलों पर कई हमले किए हैं. अल अरबिया न्यूज के मुताबिक, दिसंबर में जैश अल-अदल ने सिस्तान-बलूचिस्तान में एक पुलिस स्टेशन पर हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें कम से कम 11 पुलिस कर्मियों की जान चली गई थी।

द न्यूज इंटरनेशनल के मुताबिक, ईरान और पाकिस्तान एक दूसरे के इलाकों में मिसाइलों से हमले करते रहते हैं. जिसमें कई आतंकवादी ढेर हो चुके हैं. पिछले ही महीने दोनों देश पारस्परिक रूप से सुरक्षा सहयोग का विस्तार करने पर सहमत हुए थे।

हाल ही में हुआ था ईरान-पाकिस्तान समझौता इस समझौते की घोषणा पाकिस्तान के विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी और उनके ईरानी समकक्ष होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन की ओर से पाकिस्तान विदेश कार्यालय में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान की गई। इस दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी ने कहा था कि दोनों देश अपने-अपने क्षेत्रों में आतंकवाद से लड़ने और एक-दूसरे की चिंताओं को दूर करने पर भी सहमत हुए।

साथ ही दोनों देश अपनी गलतफहमी को जल्दी ही दूर करके मसलों को सुलझा सकते हैं। गौरतलब है कि तेहरान और इस्लामाबाद की ओर से आतंकवादी इकाइयों को निशाना बनाकर एक-दूसरे पर मिसाइल हमले करने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User