मामी और भांजे के प्यार में हुआ मामा का कत्ल, बच्चे ने बताया कैसे हुआ मर्डर

Feb 17, 2024 - 20:41
0 980
मामी और भांजे के प्यार में हुआ मामा का कत्ल, बच्चे ने बताया कैसे हुआ मर्डर

block-350 block-350

MP के इंदौर से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां मामी के प्यार में पागल भांजे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मामा की हत्या कर दी।

लेकिन पुलिस ने हत्या के 12 घंटे के अंदर ही इस ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। विदुर नगर में एक दिन पहले मिले रूपसिंह राठौर (बंजारा) का शव पुलिस को मिला था. जांच की तो पुलिस को पता चला कि रूपसिंह के मर्डर में उसका भांजा शुभम (22) भी शामिल था।

पुलिस ने भांजे समेत हत्या में शामिल चार दोस्तों और मामी को गिरफ्तार कर लिया. इस हत्याकांड का खुलासा मृतक के छह साल के बेटे ने किया. हत्या के पीछे की वजह शुभम और मृतक की पत्नी पूजा यानी मामी है. क्योंकि भाजें और मामी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। मामी और भांजे को हुआ एक दूसरे से प्यार एडिशनल डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पत्नी और उसके भांजे के अवैध संबंध थे उसी को लेकर भांजे ने अपने नाबालिग दोस्तों के साथ मिलकर मामा की हत्या कर दी।

12 घंटे में घटना का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिसमें की दो नाबालिग हैं. मामी और भांजे ने तकिए मुंह दबाकर मामा की हत्या की थी. फिर शव को नाले किनारे फेंक दिया जिससे पुलिस को पूरा मामल एक्सीडेंट का लगे। तकिए से मुंह दबाकर मामा का किया मर्डर पुलिस ने मृतक के रिश्तेदारों समेत उसके छह साल के बेटे से पूछताछ की।

इस दौरान शक हुआ कि यह हादसा नहीं हत्या है. पूजा के 6 साल के बेटे ने बताया कि मां और पिता के बीच हमेशा झगड़ा होता था. इसके बाद पुलिस ने पूजा का मोबाइल चेक किया इसमें पूजा ने शुभम को कई बार वीडियो कॉल किए थे।

दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की और उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हत्या के सभी अपने-अपने घर चले गए थे और खाटू श्याम जाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User