एटा पुलिस ने मुठभेड़ में लूटा माल सहित ट्रक कीमत 1 करोड़ 13 लाख व 2 बदमाश गिरफ्तार

Jan 29, 2024 - 12:42
0 86
एटा पुलिस ने मुठभेड़ में लूटा माल सहित ट्रक कीमत 1 करोड़ 13 लाख व 2 बदमाश गिरफ्तार

block-350 block-350

एटा। थाना पिलुआ पुलिस व इंटैलिजेंस विंग टीम को मिली सफलता, सुन्ना नहर के पास से ट्रक लूट की घटना का 4 घंटे के अंदर सफल अनावरण, 02 शातिर बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, लूटा गया ट्रक मय सामान व घटना में प्रयुक्त ट्रक (कीमत करीब 01 करोड़ 13 लाख रुपए) बरामद।

घटना का विवरण - दिनांक 28.01.2024 समय करीब 22.30 बजे थाना पिलुआ पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना पिलुआ क्षेत्रान्तर्गत सुन्ना नहर के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा एक ट्रक लूट लिया गया है। इस सूचना पर स्थानीय पुलिस व इंटैलिजेंस टीम द्वारा ट्रक की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वृहद चैकिंग एवं कॉम्बिंग अभियान चलाया गया, जिसमें ग्राम गोकुलपुर के जंगलों में 03 अभियुक्त लूटे गए ट्रक में से सामान उतार कर दूसरे ट्रक में लोड कर रहे थे।

पुलिस टीम को आते देख तीनों व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम के ऊपर फायर किया गया, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में 02 अभियुक्त विपन कुमार पुत्र रामकिशोर निवासी काजी खेड़ा थाना मारहरा एटा व अनिल पुत्र विशेष यादव निवासी बड़ेरा थाना कोतवाली देहात एटा पैर में गोली लगने से घायल हो गये, जिनको मौके से समय करीब 02.50 बजे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है।

तीसरा अभियुक्त परविन्द्र उर्फ बीपी पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी नंगला बेल थाना पिलुआ एटा उम्र करीब 29 वर्ष भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अभियुक्त थाना पिलुआ पर पंजीकृत मुअसं0– 14/24 धारा 394 भादवि0 से संबंधित थे। अभियुक्तों के कब्जे एवं मौके से लूटा हुआ ट्रक, ट्रक में भरा हुआ नेस्ले कम्पनी का सामान व घटना में प्रयुक्त ट्रक (कीमत करीब 01 करोड़ 13 लाख रुपए), 02 अवैध तमंचे 315 बोर, 04 खोखा कारतूस, 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 04 मोबाइल बरामद हुए हैं। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास सहित, प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता - 1. विपन कुमार पुत्र रामकिशोर निवासी काजी खेड़ा थाना मारहरा एटा 2. अनिल पुत्र विशेष यादव निवासी बड़ेरा थाना कोतवाली देहात एटा फरार अभियुक्त का नाम पता - 1. परविन्द्र उर्फ बीपी पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी नंगला बेल थाना पिलुआ एटा उम्र करीब 29 वर्ष बरामदगी - 1. लूटा हुआ ट्रक (कीमत करीब 40 लाख रुपए) 2. ट्रक में भरा सामान (कीमत करीब 35 लाख रूपए) 3. घटना में प्रयुक्त ट्रक सहित (कीमत करीब 38 लाख रूपए) 4. 02 अवैध तमन्चें 315 बोर, 04 खोखा कारतूस व 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर 5. 04 मोबाइल अनावरण।

पुलिस टीम - 1- थानाध्यक्ष पिलुआ दिनेश सिंह मय टीम 2- प्रभारी इंटेलिजेंस विंग अंकुश कुमार मय टीम पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ रेंज अलीगढ़ महोदय द्वारा टीम के उत्साहवर्धन हेतु 50000 रूपए के पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User