Punjab News: आतंकी पन्नू ने जारी की नई वीडियो, हिंदू मंदिरों पर हमला करना की दी धमकी

Jan 22, 2024 - 14:37
Updated: 2 years ago
0 23
Punjab News: आतंकी पन्नू ने जारी की नई वीडियो, हिंदू मंदिरों पर हमला करना की दी धमकी

block-350 block-350

Punjab News: खालिस्तानी आतंकी व सिख फॉर जस्टिस गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannun) द्वारा आज एक और नई वीडियो जारी की गई है। इस वीडियो में उसने हिंदू मंदिरों पर हमला करने की धमकी दी है।

उसने वीडियो जारी करते हुए अमृतसर के दुर्ग्याणा तीर्थ स्थल को नुकसान पहुंचाने और 26 जनवरी के बाद भारत में रेफ्रेंडम के नाम पर लोगों को गुमराह कर हरिद्वार व ग्वालियर को निशाना बनाने की धमकी दी है।

गोल्डन टेंपल की तर्ज पर दुर्ग्याणा मंदिर नहीं हो सकता- पन्नू

इसके साथ ही उसने वीडियो में कहा कि भारत सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर बना दिखा दिया है अयोध्या राम की है। उसी तरह गुरु रामदास जी की बसाई अमृतसर नगरी भी गुरु रामदास जी की ही है। यहां गोल्डन टेंपल की तर्ज पर दुर्ग्याणा मंदिर नहीं हो सकता।

उसके वीडियो में धमकी देते हुए कहा कि दुर्ग्याणा मंदिर कमेटी कपट बंद कर मंदिर की चाबियां अरदास कर गोल्डन टेम्पल में दे दें नहीं तो पंजाब आजाद होने के बाद पंथ सोचेगा कि इस मंदिर का क्या करना है।

इसके साथ ही उसने कहा कि 26 जनवरी के बाद पंजाब में खालिस्तान रेफ्रेंडम शुरू हो रहा है। इसके बाद सबसे पहला निशाना हरिद्वार होगा और दूसरा निशाना ग्वालियर होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User