जनपद कासगंज की समस्त तहसीलों पर हुआ समाधान दिवस

Jan 21, 2024 - 07:23
0 27
जनपद कासगंज की समस्त तहसीलों पर हुआ समाधान दिवस

block-350 block-350

जनपद कासगंज की सभी तहसीलों में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़, जिलाधिकारी कासगंज व पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा तहसील सदर में सुनी गई जन समस्याएं । कासगंज दिनांक 20 जनवरी 2024 को तहसील सदर कासगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़, परिक्षेत्र अलीगढ़ शलभ माथुर, जिलाधिकारी कासगंज सुधा वर्मा व पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक द्वारा तहसील सदर में उपस्थित रहकर लोगों की जनसमस्याएं सुनकर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । साथ ही राजस्व सम्बंधी प्रकरणों में राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर जल्द से जल्द निस्तारण कराने के लिए सम्बन्धित को अवगत कराया गया । इस दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि तहसील दिवस पर आने वाले प्रकरणों को लंबित न रखा जाए, लोगों की शिकायतों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे तुरंत निस्तारित किया जाए तथा तहसील दिवस में आए प्रार्थना पत्रों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर तय समय के अन्दर किया जाए । साथ ही शिकायतकर्ता को भी जानकारी उपलब्ध कराई जाये । इस दौरान उपजिलाधिकारी कासगंज, क्षेत्राधिकारी नगर, तहसीलदार कासगंज, थाना प्रभारी कासगंज, थाना प्रभारी ढ़ोलना, थाना प्रभारी सोरों एवं अन्य विभागो के अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User