अलीगंज पुलिस द्वारा 2 अंतर्जनपदीय वाहन चोर 15 मोटरसाइकिल 1 अवैध तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार

Jan 18, 2024 - 18:02
 0  68
अलीगंज पुलिस द्वारा 2 अंतर्जनपदीय वाहन चोर 15 मोटरसाइकिल 1 अवैध तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार
Follow:

ETA crime news : थाना अलीगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा 02 शातिर अंतर्जनपदीय वाहन चोर 01 अवैध तमंचा व 03 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार। मौके व अभियुक्तों की निशानदेही पर कुल 15 चोरी की मोटरसाइकिल (कीमत करीब 8 लाख रुपए ) बरामद।

 _______________________________

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा दो शातिर अंतर्जनपदीय वाहन चोर अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गए है।

मौके व अभियुक्तों की निशानदेही पर 15 मोटरसाइकिल बरामद हुई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 17.01.2023 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 02 शातिर वाहन चोर 1.राजा पुत्र जलालुद्दीन निवासी लोहिया नगर कस्बा व थाना सिढपुरा जिला कासगंज 2. सुनील पुत्र प्रेमपाल निवासी हमीरपुर थाना सिढपुरा जिला कासगंज को केल्ठा चौराहे से समय करीब 21.15 बजे गिरफ्तार किया गया है।

 जिनमे से अभियुक्त राजा उपरोक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है, व मौके से 01 व अभियुक्तों की निशानदेही पर 14 मोटरसाइकिल पुराना किला लोहारी दरवाजा, अभियुक्त राजा के ससुर के घर के पास के टीले के बराबर में करबी से बरामद की गई है।

मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथी प्रकाश में आए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किया जा रहे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पताः- 1-राजा पुत्र जलालुद्दीन निवासी लोहिया नगर कस्बा व थाना सिढपुरा जिला कासगंज 2. सुनील पुत्र प्रेमपाल निवासी हमीरपुर थाना सिढपुरा जिला कासगंज

प्रकाश में अभियुक्तगणो का नाम व पताः- 1.राशिद पुत्र मुशीर निवासी मो0 गांधी नगर थाना सिढपुरा जिला कासगंज 2. आकिब पुत्र जाकिर हुसैन निवासी भरापुरा थाना अलीगंज जिला एटा

बरामदगी- 1. चोरी की 15 मोटरसाईकिल (कीमत करीब 8 लाख रुपए) 2.एक अवैध तंमचा 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर (अभियुक्त राजा उपरोक्त के कब्जे से)

आपराधिक इतिहास 1. अभियुक्त - राजा पुत्र जलालुद्दीन निवासी लोहिया नगर कस्बा व थाना सिढपुरा जिला कासगंज  1.मु0अ0स0 113/2023 धारा 379/411 भादवि थाना जैथरा जनपद एटा, 2.मु0अ0स0 124/2023 धारा 414 भादवि थाना जैथरा जनपद एटा। 3.मु0अ0स0 125/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जैथरा एटा। 4.मु0अ0स0 234/2023 धारा 379/411 भादवि थाना बागवाला जनपद एटा। 5.मु0अ0स0 52/2022 धारा 366/376डी भादवि थाना सिढपुरा जनपद कासगंज 6.मु0अ0स0 235/2023 धारा 414/420 भादवि व 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सिढपुरा जनपद कासगंज 7.मु0अ0स0 006/2024 धारा 411/414 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अलीगंज एटा।

 2. सुनील पुत्र प्रेमपाल निवासी हमीरपुर थाना सिढपुरा जिला कासगंज 1.मु0अ0स0 006/2024 धारा 411/414 भादवि थाना अलीगंज एटा।

3. राशिद पुत्र मुशीर निवासी मो० गांधी नगर थाना सिढपुरा जिला कासगंज (फरार) 1.मु0अ0स0 006/2024 धारा 411/414 भादवि थाना अलीगंज एटा।

 4. आकिब पुत्र जाकिर हुसैन निवासी भरापुरा थाना अलीगंज जिला एटा (फरार) 1.मु0अ0स0 006/2024 धारा 411/414 भादवि थाना अलीगंज एटा।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाला पुलिस बलः- 1.प्र0नि0 अरुण पवांर 2. उ0नि0 लालबहादुर सिंह 3.उ0नि0 रितेश ठाकुर 4. का0 355 मनीष कुमार 5.का0 1448 पंकज कुमार 5.का0 408 अमरजीत सिंह 6.का0 1497 अनुज कुमार 7.का0 1524 सागर मलिक 8. का0 851 नकुल कुमार 9.का0 913 गौरव सिंह