पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक द्वारा थाना सहावर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया ।
दिनांक 10.01.2024 को पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक द्वारा थाना सहावर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा आगंतुक रजिस्टर को चैक किया गया साथ ही महिला हेल्प डेस्क कर्मचारी को निर्देशित किया कि आने वाले फरियादियों के साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार किया जाए व उनकी समस्या को सुनकर हर संभव मदद की जाए । साथ ही कार्यालय में मालखाना रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर आदि को चैक किया गया और जो भी खामियां देखने को मिलीं उनमें शीघ्र सुधार करने तथा दस्तावेजों को अद्यावधिक रखने व रख रखाव को दुरस्त करने के निर्देश दिए गए । तत्पश्चात थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, बैरक, बंदीगृह, मैस आदि का निरीक्षण कर साफ सफाई को दुरस्त रखने हेतु निर्देशित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)