ममता शर्मा ADM अलोक कुमार ने बाँटे जरुरतमंद लोगों को कंबल

Dec 27, 2023 - 10:53
Updated: 2 years ago
0 29
ममता शर्मा ADM अलोक कुमार ने बाँटे जरुरतमंद लोगों को कंबल

block-350 block-350

अपर जिलाधिकारी अलोक कुमार ने बाँटे जरुरतमंद लोगों को कंबल

एटा।  पुरे प्रदेश में ठंड का कोप बढ़ चूका है, शासन प्रशासन द्वारा ठंड से परेशान आम जनमानस के लिए रेन बसेरा व अलाव का इंतजाम लगातार किया जा रहा है। शहर के प्रेम नगर में समाजसेवी ममता शर्मा द्वारा कम्बल वितरण का कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी अलोक कुमार द्वारा जरूरतमंद लोगों को कंबल भेंट किये गये।SDM न्यायिक जलेसर राम नयन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम में छात्राओं ने अभिवादन प्रस्तुति देकर अथितियों का स्वागत किया, सभी छात्राओं को अथितियों द्वारा उपहार भेंट किये गए।

 समाजसेवी ममता शर्मा द्वारा ADM E अलोक कुमार व SDM राम नयन को प्रतिक चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में आये सभी जरूरतमंद व आमजनों को सम्बोधित कर ADM अलोक कुमार ने कहा कि आज समाज में जागरूक लोगो को सामने आकर जरुरत मंद लोगो की मदद करनी चाहिए।

 जिससे समाज में भेदभाव की स्थिति से भी निपटा जाये व लोगों की मदद करके जुड़ने का एक दूसरे को मौका मिलेगा। SDM राम नयन ने कहा कि ममता शर्मा जी द्वारा कई बरसों से इस तरह के पुण्य कार्यों से सभी को सीख मिलती रहती है और लोगो को आगे आकर सहयोग करना चाहिए, जिससे समाज के गरीब तबके की मदद हों सके।

 कार्यक्रम का संचालन पी.एस. राजपूत,सहयोग में चेतन गुप्ता, पवन कुमार (समाजसेवी कानपुर) राम प्रसाद माथुर प्रवीण पाठक, संदीप कुमार दीक्षित,करन प्रताप,ज्ञानेश कुमार, राज वर्मा, राहुल वर्मा, वैभव उपाध्याय पत्रकार मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User