कासगंज पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना गंजडुण्डवारा का किया आकस्मिक निरीक्षण।

Dec 23, 2023 - 08:05
0 30
कासगंज पुलिस अधीक्षक  द्वारा थाना गंजडुण्डवारा का किया आकस्मिक निरीक्षण।

block-350 block-350

पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा थाना गंजडुण्डवारा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, बैरक एवं थाना कार्यालय में दस्तावेजों को चैक कर सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।

 दिनांक 22.12.2023 को पुलिस अधीक्षक कासगंज सौरभ दीक्षित द्वारा थाना गंजडुण्डवारा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा आगंतुक रजिस्टर को चैक किया गया साथ ही महिला हेल्प डेस्क कर्मचारी को निर्देशित किया कि आने वाले फरियादियों के साथ पुलिस मित्र की तरह व्यवहार किया जाए व उनकी समस्या को सुनकर, हर संभव मदद की जाए । साथ ही कार्यालय में मालखाना रजिस्टर, आईजीआरएस रजिस्टर आदि को चैक किया गया और जो भी खामियां देखने को मिलीं उनमें शीघ्र सुधार करने तथा दस्तावेजों को अद्यावधिक रखने व रख रखाव को दुरस्त करने के निर्देश दिए गए । तत्पश्चात थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, बैरक, बंदीगृह, मैस आदि का निरीक्षण कर साफ सफाई को दुरस्त रखने हेतु निर्देशित किया गया । इसके अतिरिक्त थाने मे ड्यूटी पर मौजूद हो0गा0 जसवीर को अच्छे टर्न आउट के लिए पुरस्कृत किया गया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User