Maharashtra : नागपुर में सोलर कंपनी में बड़ा धमाका, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

Dec 17, 2023 - 12:33
0 29
Maharashtra :  नागपुर में सोलर कंपनी में बड़ा धमाका, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

block-350 block-350

महाराष्ट्र नागपुर में एक कंपनी में बड़ा धमाका हुआ है। पुलिस ने कहा कि रविवार को हुए धमाके में 9 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि विस्फोट सुबह नौ बजे बाजारगांव इलाके में सोलर इंडस्ट्रीज की कास्ट बूस्टर यूनिट में हुआ।

 यह कंपनी नागपुर अमरावती रोड पर बाजार गांव में स्थित है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह विस्फोट आज सुबह करीब नौ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि विस्फोट उस वक्त हुआ जब विस्फोटकों को पैक करने का काम चल रहा था।

विस्फोट काफी तीव्र था और वहां मौजूद कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में अब तक नौ लोगों की मौत हो गई। सोलर एक्सप्लोसिव के मुख्य दरवाजे के सामने बड़ी संख्या में मजदूरों के परिजन इकट्ठा हो गए हैं। बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User